खालसा कॉलेज माहिलपुर के राजनीति विज्ञान विभाग का परिणाम उत्कृष्ट रहा

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ द्वारा घोषित परिणामों में श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर में एम ए राजनीति विज्ञान के पहले और तीसरे सेमेस्टर का परिणाम उत्कृष्ट रहा है। इस बारे में जानकारी देते हुए कॉलेज प्रिंसिपल परविंदर सिंह और राजनीति विज्ञान विभाग की प्रमुख डॉ. तारा देवी ने बताया कि एमए राजनीति विज्ञान के तीसरे सेमेस्टर के नतीजों में छात्रा मैरी खुशबू ने 81.2 प्रतिशत अंक लेकर पहला, मनप्रीत कौर ने 78 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा और सिमरनजीत कौर ने 77 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। इसी प्रकार इस कोर्स के पहले सेमेस्टर के नतीजों में छात्रा राजविंदर कौर ने 71 प्रतिशत अंक लेकर पहला स्थान, अनीशा ने 70.5 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा स्थान तथा सिमरनजीत कौर ने 61.5 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने बताया कि उक्त सेमेस्टर के अन्य विद्यार्थी भी अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए हैं। इस अवसर पर प्राचार्य एवं विभाग के अन्य शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम की शुभकामनाएं दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

तीसरी सरकार आ गई पर इंसाफ नहीं मिला !!

फरीदकोट : 31 जुलाई : गोलीकांड की जांच संबंधी मामले में पीडि़त परिवारों तथा मोर्चे द्वारा आज जनतक इक्टठ किया जा रहा है। इस दौरान, फैसला लिया जा सकता है कि पीडि़त परिवारों द्वारा...
article-image
पंजाब

मकान मालिक और किराएदारों के बीच झगड़े को खत्म करने के लिए : चंडीगढ़ में जल्द लागू हो सकता है टेनेंसी एक्ट

चंडीगढ़। केंद्र सरकार की ओर से मकान मालिक और किराएदारों के बीच झगड़े को खत्म करने के लिए चंडीगढ़ में जल्द ही टेनेंसी एक्ट लागू किया जा रहा है। इससे अदालतों में चल रहे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सनी देओल का धमाकेदार ‘जाट’ अवतार वायरल

इंडियन, बॉर्डर, जीत जैसी कई फिल्मों से प्रसिद्ध हुए अभिनेता और राजनेता सनी देओल ने 19 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मनाया। जन्मदिन के जश्न में डूबे सनी हैदराबाद में शूटिंग में व्यस्त हैं।  अभिनेता...
article-image
पंजाब

गुटका साहिब की बेअदबी, गांव में बवाल के बाद दो आरोपी गिरफ्तार

बरनाला। बरनाला के अमर शहीद सेवा सिंह ठीकरीवाला गांव में गुटका साहिब की बेअदबी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, 19 जनवरी को बरसी समारोह स्थल पर गुटका साहिब के अंग बिखरे...
Translate »
error: Content is protected !!