आईपीएल: धर्मशाला में खिलाड़ियों और दर्शकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं : DC हेमराज बैरवा

by
जिला प्रशासन तथा एचपीसीए के बीच तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
एएम नाथ। धर्मशाला, 10 अप्रैल। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में आगामी माह प्रस्तावित टाटा आईपीएल टी-ट्वेंटी क्रिकेट मैच के लिए खिलाड़ियों तथा दर्शकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। वीरवार को धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में जिला प्रशासन तथा एचपीसीए के अधिकारियों के बीच तैयारियों को लेकर आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि चार मई, आठ मई तथा 11 मई को टाटा आईपीएल टी-टवेंटी के तहत तीन मैच धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने मैच के दौरान खिलाड़ियों तथा दर्शकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए पुख्ता कदम उठाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने आयोजन के संदर्भ में कानून, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं, विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति, सड़कों की मुरम्मत, शहर की साफ-सफाई तथा अग्निशमन सेवाओं इत्यादि सहित अन्य संबंधित तैयारियों का जायजा लिया और इस बारे आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों को मैच के आयोजन से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने पुलिस विभाग को टेस्ट मैच के दौरान कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को धर्मशाला के आस-पास के क्षेत्र में मुरम्मत योग्य सड़कों का कार्य शीघ्र पूरा करने को कहा।
उन्होंने कहा कि आयोजन से पहले धर्मशाला तथा इसके आसपास के क्षेत्रों की सड़कें तथा लाइट व्यवस्था चकाचक होगी। पेयजल, पार्किंग की बेहतर व्यवस्था के लिए भी प्लान तैयार किया गया है। एसीटूडीसी ने कहा कि मैच के आयोजन के दौरान वाहनों की पार्किंग के लिए निर्धारित स्थलों की नम्बरिंग करके दिशा सूचक बोर्ड लगाए जाएंगे। उन्होंने लोगों की सुविधा के लिए निकासी गेटों से पार्किंग स्थलों तक दिशा सूचक बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।
उन्होंने अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को स्टेडियम में अग्नि संबंधी आपातकालीन प्रबंधों का निरीक्षण करने तथा आवश्यक अग्निशमन सेवाएं सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसएसपी शालिनी अग्निहोत्री ने सुरक्षा व्यवस्था तथा यातायात प्लान, पार्किंग इत्यादि के प्लान को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। बैठक में नगर निगम के आयुक्त जफर इकबाल सहित एचपीसीए के एचपीसीए प्रबंधकों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शॉटगन से हुई शुभकरण की मौत, पुलिस की गोली से नहीं : किसान की मौत केस में एफएसएल रिपोर्ट के हवाले से हाई कोर्ट का बड़ा खुलासा

चंडीगढ़  :  किसान आंदोलन के दौरान 21 फरवरी को खनौरी बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस के साथ टकराव में मारे गए प्रदर्शनकारी किसान शुभकरण सिंह की मौत के मामले में पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम ने शाहपुर के विकास के लिए दी कई सौंगातें : पठानिया

शाहपुर 23 अक्तूबर। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास की नई सौगातें दी हैं, मुख्यमंत्री ने हर मांग को पूरा किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य सरकार ने अध्ययन अवकाश लाभों में वृद्धि की : उच्च शिक्षा के दौरान कर्मचारियों को मिलेगा पूरा वेतन : अध्ययन अवकाश का लाभ ले चुके कर्मचारियों को मिलेगा शेष वेतन

एएम नाथ। शिमला : राज्य सरकार ने सेवा अवधि के दौरान उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए अध्ययन अवकाश पर जाने वाले सरकारी कर्मचारियों को पूरा वेतन देने का निर्णय लिया है। पहले अध्ययन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तुर्की से सेब आयात पर रोक की मांग : हिमाचल में संयुक्त किसान मंच ने प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

एएम नाथ । शिमला। तुर्किये के सेब आयात को बंद करने की मांग लगातार जोर पकड़ रही है। हिमाचल प्रदेश संयुक्त किसान मंच ने मंगलवार को शिमला राजभवन में राज्यपाल से मिलकर प्रधानमंत्री मोदी...
Translate »
error: Content is protected !!