माता पिता भगवान स्वरूप, इनकी सेवा के बिना भगवान की भक्ति भी अधूरी : पूर्व सांसद खन्ना

by

सांभ लो मापे तां रब मिल जाऊ आपे मुहिम के तहत रयात बाहरा कालेज में सैमीनार का आयोजन
होशियारपुर 10 अप्रैल : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि माता पिता की सेवा हमारा प्रथम कर्तव्य है। माता पिता भगवान स्वरूप हैं और इनकी सेवा के बिना भगवान की भक्ति भी अधूरी है।
उपरोक्त विचार खन्ना ने विद्यार्थियों में अपने माता पिता की सेवा भावना का संचार करने हेतु रयात बाहरा कालेज में सांभ लो मापे तां रब मिल जाऊ आपे मुहिम के तहत आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। खन्ना ने कहा कि आज युवा पीढ़ी उच्च शिक्षा तथा आधुनिकता की ओर कदम बढ़ा रही हैं और व्यस्तता के कारण अपने माता पिता की सेवा से दूर होती जा रही है। खन्ना ने कहा कि माता पिता की सेवा सर्वोपरि है जिसके बिना शिक्षा के मायने अर्थविहीन हैं। खन्ना ने विद्यार्थियों से अपील की कि स्कूल कालेज जाते समय माता पिता की उनके सम्मान स्वरूप आज्ञा लेकर जाएं और घर वापिस आकर अपने माता पिता के साथ अपने पूरे दिनचर्य को सांझा करें । ऐसा करने से माता पिता का मन प्रसन्न रहेगा। खन्ना ने कहा कि दिन में कम से कम एक बार माता पिता के साथ भोजन अवश्य करें। खन्ना ने कहा कि अक्सर यह देखने मे आया है कि बेटियां माता पिता की सेवा के लिए सदैव आगे रहती हैं। उन्होंने कहा की यदि बेटियां माता पिता की सेवा करें तो समाज से लड़का लड़की का भेद ही समाप्त हो जाएगा। इस मौके पर खन्ना ने माता पिता की सेवा को सर्पित प्रो. प्रशांत सेठी एवं उनकी पत्नी मीनू सेठी को भी सम्मानित किया। इस मौके कैंपस डायरेक्टर चंदरमोहन शर्मा, प्रिं. रंगनाथ सिंह, प्रियंका पुरी, राहुल मगाड़ा, सिकंदर सिंह, सुखप्रीत कौर, अलका रानी, मनप्रीत कौर भी उपस्थित थीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दोआबा पब्लिक स्कूल में श्री सुखमनी साहिब जी का पाठ करवाया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : दोआबा पब्लिक स्कूल, दोहलरो-माहिलपुर में मैनेजिंग डायरेक्टर हरजिंदर सिंह  के नेतृत्व में आज शहीदी दिवस के पावन अवसर पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की कृपा से श्री सुखमणि साहिब जी के...
article-image
पंजाब

अंबेडकर सेना ने पंजाब में नशाखोरी रोकने और चुनाव में ईवीएम मशीन की जगह बैलेट पेपर का प्रयोग करने की मांग

राज्यपाल और राष्ट्रपति को भेजने के लिए नायब तहसीलदार गढ़शंकर  को सौंपा गढ़शंकर को ज्ञापन गढ़शंकर : ऑल इंडिया अंबेडकर सेना की पंजाब इकाई ने पंजाब में नशाखोरी को रोकने और ईवीएम मशीनों के...
article-image
पंजाब

ऑनर किलिंग : गुस्साए भाई ने अपनी बहन को गोलियों से भूनकर मार डाला, जीजा की हालत गंभीर

लुधियाना :  पंजपीर रोड की कारपोरेशन कॉलोनी में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। सवा महीने पहले भागकर शादी करने से गुस्साए एक भाई ने अपनी बहन को गोलियों से भूनकर मार डाला।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला इंजीनियर की आपबीती- शराब पिलाकर नशे में किया रेप : दोस्तों के सामने नचवाया :

कानपुर  :  भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर में एक महिला इंजीनियर ने अपने प्रोजेक्ट मैनेजर पर गंभीर शोषण और धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं। महिला इंजीनियर का कहना है कि आरोपी ने शादी का...
Translate »
error: Content is protected !!