चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, इलाज के लिए जेवर गिरवी रखने वाली लम्बो देवी समेत अन्य मरीजों से मिले

by

चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, इलाज के लिए जेवर गिरवी रखने वाली लम्बो देवी समेत अन्य मरीजों से मिल

एएम नाथ। चंबा
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर देर शाम चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंच कर वहां पर भर्ती मरीज का कुशलक्षेम पूछा। इस दौरान हिम केयर से दवाएं न मिलने पर अपने जेवर गिरवी भी रखने वाली बुजुर्ग पेशेंट लम्बो देवी और उनके परिजनों से भी मिले। परिजनों ने बातचीत में बताया कि उन्हें पेट में कुछ समय थी। जिसके लिए उनका ऑपरेशन किया जाना था। जब उन्हें ऑपरेशन थिएटर ले जाना था तो उसे समय उन्हें डॉक्टर द्वारा पर्ची दी गई जिसमें ढेर सारी दवाइयां लाने के लिए कहा गया। जिसका बिल बहुत ज्यादा था। उनके पास कोई विकल्प नहीं था इसलिए उन्हें अपना जेवर गिरवी रखना पड़ा। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। एक तरफ सरकार कर रही है कि हम नहीं हिम केयर बंद नहीं किया है। दूसरी तरफ लोगों का इलाज के लिए अपने जेवर गिरवी रखना पड़ रहे हैं। इंजेक्शन के अभाव में लोगों की मौत हो रही है। या फिर एक पेशेंट का हल नहीं है चंबा मेडिकल कॉलेज में मैं दर्जनों पेशेंट से मिला किसी को भी हिम केयर इलाज नहीं मिल रहा है। सरकार को शर्म आनी चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

नागरिक अस्पताल बद्दी को 100 बिस्तरों का करने पर तथा मानपुरा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वीकृति प्रदान करने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

बीबीएन, 7 जून (तारा) : दून के विधायक रामकुमार चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र को और बेहतर बनाने के साथ-साथ अत्याधुनिक तकनीक का समावेश कर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला ऊना में आरंभ हुआ मुंह-खुर रोग के विरुद्ध टीकाकरण अभियान, 45 दिन में जिला ऊना में 1.35 लाख पशुओं का होगा टीकाकरण, पहले दिन लगे 3255 टीके

ऊना 12 नवंबरः पशुओं को मुंह-खुर रोग से बचाने के लिए जिला ऊना में टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। आज से पशु पालन विभाग की टीमों ने टीकाकरण आरंभ किया, जिसके तहत पहले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गेयटी थिएटर में मनाया जाएगा राज्य स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह : राज्यपाल होंगे मुख्यातिथि, कॉफ़ी टेबल बुक का होगा विमोचन

एएम नाथ। शिमला :  25 जनवरी, 2026 को आयोजित होने वाले 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के आयोजन को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी नंदिता गुप्ता की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

धर्मेन्द्र को गुजरे चार दिन भी नहीं बीते कि हेमा और सनी के बीच बढ़ी रार, खुलकर सामने आई रिश्तों की फूट

बालीवुड के ही-मैन, धर्मेंद्र, 24 नवंबर को गुज़र गए। वे 8 दिसंबर को 90 साल के होने वाले थे, लेकिन अपने जन्मदिन से ठीक 15 दिन पहले ही उनका निधन हो गया। उनके जाने...
Translate »
error: Content is protected !!