हिमाचल के सीमांत क्षेत्रों की सड़कों के रखरखाव की जिम्मेदारी संभाले बीआरओ : मुख्यमंत्री सुक्खू

by
एएम नाथ।  शिमला, 12 अप्रैल । मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के सीमांत क्षेत्रों में संपर्क सुविधा को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेश की कई सामरिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण सड़कों के रखरखाव और निर्माण की जिम्मेदारी सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) को सौंपने का प्रस्ताव रखा है।
उन्होंने यह बात बीआरओ के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल रघु श्रीनिवासन से शनिवार को हुई मुलाकात के दौरान कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधीन आने वाली लियो चांगो और शिव मंदिर से गुए तक की सड़क सहित अन्य महत्वपूर्ण सड़कों को बीआरओ को सौंपने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया है। इसके साथ ही उन्होंने वांगतू-अटरगू-मुध-भावा दर्रा सड़क को भी बीआरओ के अधीन देने का प्रस्ताव रखा, जो किन्नौर को लाहौल-स्पीति जिले से जोड़ेगी। हाल ही में इस मार्ग को राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड से मंजूरी भी मिल चुकी है, जिससे निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।
             यह सड़क 4,865 मीटर की ऊंचाई पर बनेगी और खारदुंगला के बाद देश की दूसरी सबसे ऊंची वाहन योग्य सड़क होगी। इसके बन जाने से शिमला और काजा के बीच की दूरी करीब 100 किलोमीटर घटकर 310 किलोमीटर रह जाएगी, जिससे लाहौल-स्पीति क्षेत्र में नाको, समदो और ताबो मार्ग के अलावा एक और वैकल्पिक संपर्क मार्ग उपलब्ध हो सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे न केवल सामरिक दृष्टि से फायदा होगा, बल्कि पर्यटन को भी नया प्रोत्साहन मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने चंबा-बैरागढ़-साचपास-किलाड़ मार्ग को भी बीआरओ के अधीन लेने की सिफारिश की। यह मार्ग भारत-पाक सीमा और एलएसी के पास स्थित पांगी घाटी को जोड़ता है और मनाली-लेह मार्ग के बंद होने की स्थिति में वैकल्पिक संपर्क का कार्य करता है। वर्तमान में यह सड़क वर्ष में केवल 4 से 5 माह ही खुली रहती है। उन्होंने 13 किलोमीटर लंबी तीसा सुरंग को भी बीआरओ को सौंपने की बात कही, जिससे चंबा और किलाड़ के बीच की दूरी 88 किलोमीटर कम हो जाएगी और साल भर संपर्क संभव हो सकेगा।
         सीएम सुक्खू ने कहा कि बीआरओ की भागीदारी से सीमावर्ती इलाकों में सड़क अवसंरचना विकास को नई गति मिलेगी और यह प्रदेश के आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने बीआरओ द्वारा दुर्गम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि संगठन न केवल राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूती देता है बल्कि आम नागरिकों के जीवन को भी सुगम बनाता है। इससे पहले महानिदेशक रघु श्रीनिवासन ने मुख्यमंत्री से भेंट कर परियोजना ‘दीपक’ के तहत प्रदेश में चल रही प्रमुख सड़कों की प्रगति पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि बीआरओ एनएच-03, एनएच-05 और एनएच-505 के उन्नयन, सुधार और विकास का कार्य कर रहा है, जिनसे मनाली और सिस्सू जैसे क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी मिल रही है।
महानिदेशक ने बताया कि जिन सड़कों को बीआरओ के अधीन लेने की सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है, उन्हें लोक निर्माण विभाग से औपचारिक हस्तांतरण के बाद तेजी से कार्यान्वित किया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दुष्कर्म के आरोपों में घिरे दो और एसडीएम (HAS अधिकारियों) पर गिर सकती गाज : सुक्खू सरकार एक्शन की कर रही तैयारी

एएम नाथ । शिमला :  प्रदेश में दो एसडीएम दुष्कर्म के आरोपों में घिरे हैं तो दो और एचएएस अधिकारी भी जांच के दायरे में आ गए हैं। एसडीएम ऊना और कुल्लू के पूर्व...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कमलेश ठाकुर ने भटेड वासा में सामुदायिक संवाद कार्यक्रम में की शिरकत : पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर

87 लाख रुपये की लागत से बनकर तैयार होगा अधीक्षण अभियंता आवासीय भवन : कमलेश ठाकुर राकेश शर्मा : देहरा , 8 अप्रैल : देहरा वन मंडल के तत्वावधान में आज ग्राम पंचायत भटेड...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गन्ना खरीद की कीमत में ऐतिहासिक बढ़ोत्तरी, किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

नई दिल्ली :  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गन्ना खरीद की कीमत में ऐतिहासिक बढ़ोतरी को केंद्रीय मंत्रिमंडल से मिली मंजूरी का हवाला देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि उनके नेतृत्व में केन्द्र सरकार किसानों...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मशीनरी की खरीद को लोक निर्माण विभाग को 50 करोड़ जारी : सेब उत्पादक क्षेत्रों में सीजन शुरू होने से पहले सड़कें बहाल करें: मुख्यमंत्री

जुन्गा में अश्वनी खड्ड पर बनेगा बांध, मुख्यमंत्री ने प्रदेश में जारी राहत कार्यों की समीक्षा की शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ से...
Translate »
error: Content is protected !!