मोहाली के विधायक के घर ईडी की छापेमारी, 48,000 करोड़ के पर्ल घोटाले में जांच की आंच

by
मोहाली, 15 अप्रैल : देश के सबसे बड़े चिटफंड घोटालों में शुमार 48,000 करोड़ रुपये के PACL फ्रॉड की तपिश अब पंजाब की सियासत तक पहुंच गई है।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार सुबह आम आदमी पार्टी के मोहाली से विधायक कुलवंत सिंह के आवास पर छापा मारा। यह कार्रवाई एक साथ दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के 15 से ज्यादा ठिकानों पर की गई।
कहां से शुरू हुई कार्रवाई
पर्ल एग्रो कॉरपोरेशन लिमिटेड (PACL) ने लाखों निवेशकों को मोटा मुनाफा दिलाने का सपना दिखाकर उनसे हजारों करोड़ रुपये जुटाए थे। बाद में न केवल निवेशकों के पैसे डूबे, बल्कि PACL की संपत्तियों की अवैध बिक्री भी शुरू हो गई। ईडी को शक है कि इन्हीं संपत्तियों की खरीद-फरोख्त में कुछ राजनीतिक और कारोबारी चेहरे भी शामिल हैं।
कुलवंत सिंह क्यों आए निशाने पर?
AAP विधायक कुलवंत सिंह का नाम PACL से जुड़ी कुछ संपत्तियों की लेनदेन में सामने आया है। ईडी की टीमें सुबह से उनके मोहोाली स्थित आवास पर दस्तावेजों की छानबीन कर रही हैं। फिलहाल एजेंसी ने कुलवंत सिंह पर कोई आधिकारिक आरोप नहीं लगाया है, लेकिन उनके यहां की गई रेड से राजनीतिक हलकों में हलचल जरूर मच गई है।
निर्मल सिंह भंगू के साथियों पर एफआईआर
इस घोटाले के मुख्य आरोपी और PACL के संस्थापक निर्मल सिंह भंगू की मौत के बाद अब उनके सहयोगियों पर शिकंजा कस रहा है। आरोप है कि इन लोगों ने PACL की करोड़ों की संपत्तियों को नियमों को ताक पर रखकर बेच डाला।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भगवान श्री कृष्ण की वृंदावन लीला 11 वर्ष की है 20 वर्ष की मथुरा लीला और 75 वर्ष की द्वारिका लीला

कंस वध करने के बाद 20 वर्ष में 18 बार तो जरासंध से युद्ध करके उसको हर बार हराया होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : डेरा बापू गंगा दास जी माहिलपुर में बापू गंगा दास जी वेलफेयर...
पंजाब

2 मेहमान, होटल में 6 महीने तक रहे, बिल नहीं भरा : ऑडी क्यू-3 और शेवरले क्रूज गाड़ी को जब्त कर लिया था, अब नीलामी होंगी

चंडीगढ़ : सेक्टर 17 स्थित फाइव स्टार होटल शिवालिक 14 फरवरी को 2 कारों की नीलामी करेगा। यह दोनों कारें उन 2 मेहमानों की हैं जो होटल में 6 महीने तक रहे, मगर बिल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आनंद और उत्साह के शिखर पर सम्पन्न हुआ राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025

रोहित जसवाल।  ऊना, 29 अप्रैल. राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025 मंगलवार को आनंद और उत्साह के शिखर पर सम्पन्न हुआ। समापन समारोह में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने इस सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों को...
article-image
पंजाब

Live a Meaningful Life by

Self-Realization Brings Positive Transformation in Life Chandigarh/July 23/Daljeet Ajnoha : During the English Medium Sant Samagam held at Sant Nirankari Satsang Bhawan, Sector-30, Chandigarh, Shri Deepak Negi Ji, Preacher, Chandigarh, delivered an inspiring discourse...
Translate »
error: Content is protected !!