हिमाचल के दो तस्कर अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार : 15 क्विंटल डोडा चूरा बरामद

by
एएम नाथ। शिमला/ मंदसौर :  मंदसौर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल प्रदेश से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 14 क्विंटल 82 किलोग्राम डोडाचूरा और तस्करी में प्रयुक्त ट्रक जब्त किया गया है। जब्त माल की अनुमानित कीमत करीब 90 लाख रुपये बताई जा रही है।
सिटी कोतवाली पुलिस थाने के प्रभारी पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अवैध मादक पदार्थ से भरा एक ट्रक मंदसौर से गुजरने वाला है। सूचना के आधार पर प्रतापगढ़ रोड पर नाका नंबर 10 पर नाकाबंदी की गई। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट वाले ट्रक एचपी 17 एफ 7086 को रोका गया। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें 14 क्विंटल (82 किलोग्राम) अफीम के बीज बरामद हुए, जो चाक पाउडर की लगभग 300 बोरियों के बीच छिपाए गए थे। पुलिस ने ट्रक चालक और क्लीनर को घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुशील सिंह (42 वर्ष) निवासी कोटा साहिब, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश और इमरान (28 वर्ष) निवासी जगतपुर थाना माजरा, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है।
पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है तथा दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रही एसआई कांता भाभर ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 22 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस टीम दोनों से पूछताछ कर रही है कि यह अवैध मादक पदार्थ कहां से लाए थे और कहां ले जा रहे थे। इसके अतिरिक्त, इस तस्करी में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

डिप्टी कमिश्नर ने डिजिटल लाइब्रेरी होशियापुर के प्रबंधों संबंधी की बैठक

होशियारपुर, 26 जुलाई :  डिप्टी कमिश्नर कोमल की अध्यक्षता में आज डिजिटल लाइब्रेरी होशियापुर के प्रबंधों संबंधी बैठक हुई। डिप्टी कमिश्नर ने इस दौरान अधिकारियों को डिजिटल लाइब्रेरी को अधिक से अधिक व्यवस्थित करने...
article-image
पंजाब

Chabbewal Emerges Among Punjab’s

MLA Dr. Ishank Kumar Distributes Ration Kits to 600 Families Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 24 : In a major relief for economically weaker families and a significant step towards strengthening household food security, Dr. Ishank Kumar...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पठानकोट के नवनियुक्त प्रभारी रोहित सियाल से मिले स्वर्ण सलारिया, दी बधाई

कश्मीर सिंह वाहला ने दी शुभकामनाएं, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह आप संगठन को मजबूत करने पर हुई चर्चा, मिशन 2027 पर जोर एएम नाथ। पठानकोट : सुजानपुर के लिए हाल ही में नियुक्त निर्वाचन...
Translate »
error: Content is protected !!