महिला तस्कर उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थी महिला : अटवाल व सोनू गैंग से जुड़े हैं तार

by
एएम नाथ। शिमला : चिट्टा तस्करी के मामले में पुलिस ने एक महिला तस्कर को उत्तर प्रदेश के बलरामपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की पहचान आशा देवी के तौर पर हुई है। वह वर्तमान में वार्ड नंबर 3 सुईभरा डाकघर पिपलागे तहसील भुंतर जिला कुल्लू में रहती है।  मूल रूप से नेपाल की रहने वाली है। महिला देश छोड़कर नेपाल भागने की फिराक में थी। लेकिन इससे पहले ही शिमला पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस जांच में सामने आया है कि अंतराज्यीय अटवाल व सोनू गैंग से जुड़ी मुख्य महिला तस्कर आशा देवी, सोनू और गीता के साथ मिलकर कुल्लू, मंडी और शिमला जिला में नशा तस्करी का रैकेट चला रही थी। मामला उस समय सामने आया, जब 3 मार्च, 2025 को रामपुर की डिटेक्शन टीम ने सोहल लाल उर्फ सोनू निवासी गांव शलोवा डाकघर तेवन तहसील करसोग जिला मंडी और उसकी पत्नी गीता श्रेष्ट से 26.68 ग्राम चिट्टा बरामद किया। मामले की जांच करने पर पता चला कि यह एक अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर गिरोह है। इस मामले में पुलिस अभी तक शिमला, मंडी , कुल्लू जिले के 33 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसमें पंजाब से पाकिस्तान बॉर्डर से सटे इलाके से दो सप्लायर भी शामिल हैं।
            अटवाल गैंग की सरगना पूजा अटवाल और अर्शदीप सिंह अटवाल से पूछताछ में नशा तस्करी गिरोह में काफी समय से चिट्टा का अवैध कारोबार कर रही आशा देवी की संलिप्तता पाई गई। छानबीन में आशा देवी के मुख्य सरगना सोहन लाल उर्फ सोनू, गीता श्रेष्ट, पूजा अटवाल और अर्शदीप सिंह अटवाल के साथ लाखों का लेनदेन सामने आया है। इसके बाद एसडीपीओ रामपुर ने टीम गठित करके आशा देवी की तलाश के लिए रवाना की।
सीडीआर की जांच करने पर आशा देवी की लोकेशन दिल्ली में पाई गई। पुलिस के मुताबिक आशा देवी मूल रूप से नेपाल की रहने वाली है और गिरफ्तारी से बचने के लिए नेपाल भाग रही थी। इसके बाद पुलिस टीम ने बलरामपुर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार की मदद से आशा देवी को बलरामपुर में गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि अर्शदीप सिंह अटवाल पत्नी पूजा रानी अटवाल के साथ कई सालों से से हिमाचल में चिट्टा की तस्करी कर रहे थे। सोहन लाल उर्फ सोनू और इसकी पत्नी गीता और आशा देवी इनसे चिट्टे की खरीद-फरोख्त करते थे। दोनों पंजाब से महीने में तीन से चार बार सोहन, गीता और आशा देवी को चिट्टे की सप्लाई करते थे। आशा देवी की गिरफ्तारी से सोनू गैंग का कुल्लू जिला में चल रहा नशे का रैकेट ध्वस्त हो गया है।
 संजीव गांधी, एसपी शिमला:  सोनू और अटवाल चिट्टा तस्कर गिरोह के मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बलरामपुर से महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला नेपाल भागने की फिराक में थी। यह गिरोह तीन जिलों में नशा तस्करी को सालों से अंजाम दे रहा था। पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Honour Elders, Society’s Priceless

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/May 06 : Under the leadership of India Development Council president and prominent social worker Sanjeev Arora, council members distributed food supplies to 25 destitute and needy elderly residents at Tera Aasra...
article-image
पंजाब

गर्लफ्रेंड के थप्पड़ से तिलमिलाया आशिक : गला घोंटकर कर दी हत्या, लिव इन में रह रहे थे दोनों

लुधियाना । लुधियाना में ‘लिव-इन’ में रह रही एक युवती की हत्या के सिलसिले में उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी...
article-image
पंजाब

‘मुझे गद्दार कहने वालों पहले अपने…हरभजन सिंह का विरोधियों पर पलटवार..अपने लोगों से पूछो कि पंजाब की राज्यसभा सीट कितने में बेची थी

चंडीगढ़ :  आम आदमी पार्टी छोड़ बीजेपी में शामिल पंजाब से राज्यसभा सांसद और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने AAP पर बड़ा हमला बोलते हुए दावा किया है कि पंजाब की राज्यसभा सीटें बेची...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वक्फ (संशोधन) विधेयक – 2024 की JPC बैठक में जोरदार हंगामा : विपक्षी दलों ने किया वॉकआउट

दिल्ली : वक्फ (संशोधन) विधेयक – 2024 पर विचार- विमर्श करने के लिए बुलाई गई जेपीसी की बैठक में सोमवार को भी जबरदस्त हंगामा हुआ। विपक्षी दलों के सांसदों ने आरोप लगाया कि बैठक...
Translate »
error: Content is protected !!