पोषण पखवाडा में दी स्वास्थ्य और कुपोषण के प्रति जानकारी

by

एएम नाथ। चम्बा : मैहला में महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग और शिक्षा विभाग के आपसी सहयोग से जिला कार्यक्रम अधिकारी कमल किशोर शर्मा के मार्गदर्शन में पोषण पखवाड़ा पर एक दिवसीय जिलास्तरीय जागरूगता शिविर का आयोजन किया गया। आयोजन किया गया l

शिविर में विकास शर्मा जिला समन्वयक पोषण अभियान ने कार्यक्रम के शुरुआत में उपस्थित महिलाओं को पोषण पखवाड़ा के दौरान की जाने वाली गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा पोषण ट्रैकर में लाभार्थी स्वयं को कैसे पंजीकृत करें इस विषय पर जानकारी दी। साथ ही पोषण के पांच सूत्र का समाज में व्यापक प्रचार प्रसार करने के लिए प्रेरित किया। स्वास्थ्य विभाग से मेडिकल अफसर डॉ. नरेंदर ने अनीमिया और उसके बचाव तथा बच्चों में मोटापे के कारण तथा इसके लिए क्या क्या सावधानी बरती जानी चाहिए इस विषय पर विशेष जानकारी दी। आयुष विभाग से मेडिकल ऑफिसर डॉ. मनीषा डोगरा ने गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को संतुलित आहार तथा केल्शियम, प्रोटीन, कारबोहाईडरेट सोडियम और पोटासीयम की मात्रा कब और कैसे लें इसकी व्यापक जानकारी दी। साथ ही आपसी बात संवाद से महिलाओं की स्वास्थ्य के प्रति जिज्ञासा पर बातचीत की। इस दौरान मनोहर नाथ जिला मिशन समन्वयक ने विभाग द्वारा संचालित महिलाओं के प्रति समस्त योंजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने इन सभी योजनायों का अपने आस पास के क्षेत्रों में व्यापक प्रचार प्रसार करने पर बल दिया। संजय कुमार खण्ड समन्वयक मैहला ने PPT और वीडियो के माध्यम से समस्त प्रचार प्रसार सामग्री को प्रदर्शित कर महिलाओं को जागरूक किया। साथ ही समस्त महिलाओं को मोबाइल में व्हाट्सप्प के माध्यम से सारी सामग्री को भेजा। कार्यक्रम में रेखा पठानिया जिला कार्यक्रम सहायक, मैहला के समस्त वृत्त पर्यावेक्षक, बाल आश्रम मैहला का समस्त स्टाफ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और स्थानीय महिलाएं आदि मौजूद रही।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जनगणना-2027 के प्रथम चरण में सभी नागरिक बनें भागीदार : DC रेपसवाल

सेल्फ एन्यूमरेशन से स्वयं अपलोड करें अपनी जानकारी : उपायुक्त एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने जिले के समस्त नागरिकों से जनगणना प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कोऑर्डिनेशन कमेटी का डेलीगेशन माननीय डीसी को मिला

पुनीत महाजन | चंडीगढ़ : रिवाइज डीसी रेट्स में रह गई त्रुटियों पर की चर्चा कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एम सी इंप्लाईज एंड वर्कर्स यूटी चंडीगढ़ का डेलिगेशन माननीय डीसी निशांत कुमार यादव को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सवा महीने बाद भी आपदा प्रभावित क्षेत्रों में हालात जस के तस : जयराम ठाकुर

सरकार की नाकामी से आपदा प्रभावित क्षेत्रों की बची खुची आर्थिकी हो रही है तबाह सरकार ने बदनीयती से ढाई साल तक लटका कर रखी कला शिक्षकों की नियुक्ति नेता प्रतिपक्ष ने रक्षाबंधन की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजीव बिंदल बोले- भाजपा के सत्ता में आते ही लॉटरी होगी बंद : डिनोटिफाई संस्थान खुलेंगे

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि सत्ता में आते ही लॉटरी को बंद किया जाएगा। बंद किए गए स्कूल, पटवार सर्किल, स्वास्थ्य केंद्रों सहित अन्य संस्थायों...
Translate »
error: Content is protected !!