अमृतपाल सिंह की NSA सजा 23 अप्रैल को समाप्त, रिहाई पर संकट : अमृतपाल सिंह पर UAPA के तहत कार्रवाई

by
चंडीगढ़ : अमृतपाल सिंह की NSA के तहत सजा 23 अप्रैल को समाप्त हो रही है, लेकिन उनकी रिहाई पर असमंजस बना हुआ है। पंजाब सरकार उनकी सजा को एक साल के लिए बढ़ाने की योजना बना रही है, जिसके लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय से चर्चा हो रही है।इस बातचीत के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय के जवाब पर ही अमृतपाल सिंह की सजा या रिहाई तय होगी।
खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह और NSA के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में सजा काट रहे अमृतपाल सिंह की सजा 23 अप्रैल को पूरी होने वाली है। NSA के तहत 2 साल तक की सजा दी जाती है। यह सजा अब 23 अप्रैल को पूरी होगी लेकिन अमृतपाल सिंह की रिहाई पर अभी भी संकट के बादल मंडरा रहे है क्योंकि माना जा रहा है कि पंजाब सरकार अमृतपाल सिंह की हिरासत को एक वर्ष के लिए आगे बढ़ा सकती है। सजा बढ़ाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय से पंजाब के गृह विभाग से बातचीत की है। इस बातचीत के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय के जवाब पर ही अमृतपाल सिंह की सजा या रिहाई तय होगी।
23 अप्रैल को NSA की सजा होगी पूरी
केंद्रीय गृह मंत्रालय और पंजाब के गृह विभाग के बीच जारी चर्चा में NSA के तहत दर्ज केस बाधा डाल सकता है क्योंकि माना जा रहा है कि अमृतपाल सिंह की सजा बढ़ाने के लिए चर्चा की जा रही है लेकिन NSA के तहत सिर्फ दो साल की ही सजा दी जाती है और यह अमृतपाल सिंह की यह 23 अप्रैल को पूरी होने वाली है। ऐसे में अमृतपाल सिंह को पंजाब लाया जाएगा या सजा बढ़ाने के बाद असम की जेल में रहना होगा।
खालिस्तान समर्थक नेता अमृतपाल सिंह ने मांगी संसद सत्र में शामिल होने की अनुमति
अमृतपाल सिंह पर UAPA के तहत कार्रवाई
अमृतपाल सिंह पर NSA के तहत केस दर्ज किया गया है लेकिन दो वर्ष की सजा काट रहे अमृतपाल सिंह पर अब UAPA के तहत केस दर्ज हो सकता है। बता दें कि असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह पर कार्यकर्ता की हत्या के मामले में UAPA के तहत केस दर्ज किया गया था। अमृतपाल सिंह की सजा को आगे बढ़ाने के लिए अब UAPA के तहत कार्रवाई की जा सकती है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शपथ पत्र बनने में लोगो को आ रही समस्याओं व लोगो की हो रही लूट पर ध्यान देना चाहिए : सोनी

गढ़शंकर : राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण आम जनता त्रस्त है. छोटे-छोटे काम भी पहाड़ लांघने जैसे लगते हैं। यह विचार आदर्श सोशल वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष सतीश कुमार सोनी ने...
article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद मनीष तिवारी ने देश में उर्वरक आयात का मुद्दा उठाया… पूछा: खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के बीच सरकार की क्या हैं तैयारियां

चंडीगढ़/नई दिल्ली, 27 मार्च : ईरान और इज़राइल-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के मद्देनज़र देश में उर्वरकों के आयात को लेकर चिंता जताते हुए, चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी...
पंजाब

पैट्रोल डीजल व रसोई गैस की कीमतों में की गई बढ़ौतरी के खिलाफ राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन एसडरएम को सौपां

गढ़शंकर:भारतीय इंनकलाबी मार्कसवादी दुारा पैट्रोल डीजल व रसोई गैस की कीमतों में की गई बढ़ौतरी के खिलाफ राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन एसडरएम हरबंस सिंह को मास्टर बलवंत राम व  शिगारा राम भज्जल के...
article-image
पंजाब

स्वछ पानी के इस्तेमाल करने व पानी बर्बाद न करने के बारे जागरूक किया

गढ़शंकार: खानपुर गाँव में जल सप्लाई एवं सैनिटेशन विभाग पंजाब, डिवीज़न गढ़शंकर के नरेश कुमार ( जेई) व राकेश कुमार ( आई. ई .सी स्पेशलिस्ट ) ने महिलाओं के समूह को स्वछ पानी के...
Translate »
error: Content is protected !!