जिला मजिस्ट्रेट ने वार्ड अटेंडेंटों की भर्ती परीक्षा संबंधी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर घेरे के अंदर धारा 144 लगाने के आदेश किए जारी

by

14 नवंबर को जिले के 11 परीक्षा केंद्रों में ली जाएगी बाबा फरीद यूनिवर्सिटी आफ हैल्थ साइंस की उक्त भर्ती परीक्षा
होशियारपुर, 12 नवंबर: जिला मजिस्ट्रेट अपनीत रियात ने बाबा फरीद यूनिवर्सिटी आफ हैल्थ साइंस की ओर से वार्ड अटेंडेंटों के 800 पदों को भरने संबंधी भर्ती परीक्षा के मद्देनजर रखते हुए 13 से 14 नवंबर तक जिले के सभी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर घेरे के अंदर सी.आर.पी.सी. की धारा 144 लगाने के आदेश जारी किए हैं।
जारी आदेश में उन्होंने बताया कि वाइस चांसलर बाबा फरीद यूनिवर्सिटी आफ हैल्थ साइंस की ओर से वार्ड अटेंडेंटों के उक्त पदों को भरने के लिए परीक्षा 14 नवंबर को दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक जिले के 11 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह भर्ती परीक्षा सैंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल ऊना रोड, चौधरी बलवीर सिंह पब्लिक स्कूल होशियारपुर, गुरु नानक इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट हरियाना, गुरु नानक इंस्टीट्यूट आफ फार्मेसी डल्लेवाल(हरियाना), रयात-बाहरा इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड नैनो टेक्नालाजी बोहन, डी.ए.वी. कालेज होशियारपुर, डी.ए.वी. कालेजिएट चंडीगढ़ रोड, एस.डी. कालेज फगवाड़ा रोड, डी.ए.वी. कालेज आफ एजुेकशन आर्य समाज रोड होशियारपुर, पंडित जगत राम सरकारी बहुतकनीकी कालेज होशियारपुर, सरकारी कालेज होशियारपुर में करवाई जाएगी।
जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि आम देखने में आया है कि परीक्षाओं के दौरान परीक्षार्थियों के रिश्तेदार व अन्य व्यक्ति परीक्षा केंद्रों के इर्द-गिर्द एकत्र हो जाते हैं, जिस कारण अप्रिय घटना हो सकती है व परीक्षा की पवित्रता भंग होती है। उन्होंने बताया कि इस लिए परीक्षा को शांतिमय व सुचारु ढंग से करवाने के लिए फौजदारी संहिता 1973(1974 का एक्ट नंबर 2) की धारा 144 के अंतर्गत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर घेरे के अंदर 5 या इससे अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर पाबंदी लगाई गई है।
अपनीत रियात ने एस.एस.पी होशियारपुर को परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व ट्रैफिक प्रबंध यकीनी बनाने के निर्देश दिए हैं जबकि सिविल सर्जन होशियारपुर को परीक्षा केंद्रों में पंजाब सरकार के निर्देशानुसार उम्मीदवारों की थर्मल स्कैनिंग यकीनी बनाने के निर्देश दिए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डी.ए.वी. बी.एड. कॉलेज , होशियारपुर में विदायगी समारोह का धूम धाम से आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : डी.ए.वी. कॉलेज प्रबंधक कमेटी के प्रधान डॉ.अनूप कुमार तथा सचिव श्री.आर एम भल्ला के मार्गदर्शन में चल रही संस्था डी.ए.वी. कॉलेज ऑफ एजुकेशन, होशियारपुर में एम.एड. तथा बी.एड. सेमेस्टर-2 की ओर...
article-image
पंजाब

डोर स्टैप पर सरकारी सेवाएं मुहैया करवाने में पूरे प्रदेश में होशियारपुर अव्वल : 88 प्रतिशत सर्विस डिलिवरी रेट के हिसाब से जिले ने बनाया रिकार्ड

टोल फ्री नंबर 1076 पर काल करने पर होशियारपुर वासियों को घर बैठे मिल रही हैं 43 प्रकार की सरकारी सेवाएं – सेवाएं देने के लिए जिले में पांच तहसीलों में 11 सेवा सहायक...
article-image
पंजाब

T-road can put you in

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/July 03 : The Panch Mahabhutas have been used correctly in the internal structure of our building, all the units of the building have also been built as per Vastu and the external...
article-image
पंजाब

किरत कानूनों को खत्म करने के खिलाफ ट्रेड यूनियनों के दिए गए आहवान के तहत विभिन्न संगठनों द्वारा काला दिवस मनाया

गढ़शंकर, 1 अप्रैल : ट्रेड यूनियनों, किसान संगठनों, मजदूर संगठनों, कर्मचारी और पेंशनर्स यूनियनों द्वारा चार लेबर कोड, बिजली बिल 2025, जीरामजी कानून और निजीकरण के विरोध में गांधी पार्क गढ़शंकर में काला दिवस...
Translate »
error: Content is protected !!