शिक्षा विभाग में भरे जाएंगे कला अध्यापक के 22 पद

by

ऊना, 12 नवंबर – उपनिदेशक एलेमेंटरी एजुकेशन ऊना में कला अध्यापक के 22 पद अनुबंध आधार पर अधिसूचित किए गए है। इस संबंध में जानकारी जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया कि कला अध्यापक की भर्ती हेतू अनारक्षित श्रेणी में 17 व ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 5 पद 31.12.2005 बैच के अभ्यार्थी पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं में 50 प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण तथा कला अध्यापक में दो साल का डिप्लोमा होना अनिवार्य है या कला स्नातक फाईन आर्टस के साथ 50 प्रतिशत अंक या स्नातकोत्तर फाईन आर्टस के साथ पास होना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है।
अनीता गौतम ने योग्य अभ्यार्थियों का आहवान किया है कि वह अपने संबंधित रोजगार कार्यालय में 15 नवंबर तक सम्पर्क करना सुनिश्चित करें ताकि अभ्यार्थी के नाम शिक्षा विभाग को प्रायोजित किए जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025 : विविध सांस्कृतिक आयोजनों से सजा कांगड़ मंच

रोहित जसवाल।  ऊना, 28 अप्रैल।राज्य स्तरीय हरोली उत्सव के दूसरे दिन कांगड़ मंच विविध सांस्कृतिक आयोजनों से सजा रहा। सामाजिक जागरूकता के साथ व्यापक जनभागीदारी को केंद्र में रखते हुए, दिनभर स्वास्थ्य, महिला एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस की प्रत्याशियों की घोषणा न हो पाने से यह सिद्ध होता है कि संकट में है कांग्रेस : कांग्रेस का ही एक गुट करवाना चाहता था सीएम का इस्तीफा : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस को बार-बार अपनी सरकार को स्थिर बताने की जरूरत पड़ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार लड़खड़ा रही है, तो विपक्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ई-टैक्सी की खरीद के लिए ऋण पर गारंटी प्रदान करेगी प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री सुक्खू

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बैंकों से सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं के लिए उदारतापूर्वक व रियायती ब्याज दरों पर ऋण उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है, ताकि अधिक से अधिक व्यक्ति इन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारतीय वायुसेना के चिनूक हेलीकॉप्टरों द्वारा भरमौर से करियां पहुंचे 524 श्रद्धालु

हिमाचल प्रदेश सरकार के प्रयासों से भरमौर में फंसे श्रद्धालुओं को मिली निशुल्क हवाई सेवा 29 सितंबर से अब तक लगभग 8000 तीर्थ यात्रियों को मिली निशुल्क परिवहन सुविधा : मुकेश रेपसवाल एएम नाथ।...
Translate »
error: Content is protected !!