कृष्णा अलावरु व कैबिनट मंत्री अरूणा चौधरी ने अगामी विधानसभा चुनावों के लिए प्रत्याशी तय करने के लिए काग्रेसियों की नबज टटोली, कार्याकर्ताओं की समस्या सुनने आने के नाम पर

by

गढ़शंकर। काग्रेस हाईकमांड की और से यूथ काग्रेस के इंचार्ज व आल इंडिया काग्रेस कमेटी के सयुंक्त सचिव कृष्णा अलावरु व पंजाब सरकार की कैबिनट मंत्री अरूणा चौधरी ने गढ़शंकर में पुहंच कर काग्रेसी कार्याकर्ताओं ए सरपंचां पंचो व पार्षदों की समस्याए सुनने के नाम पर आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए प्रत्याशी तय करने के लिए कार्याकर्ताओं की नबज भी टटोलने की कोशिश की तो कार्याकर्ताओं ने जमकर गुस्सा उगलते हुए कहा कि पौने पांच वर्ष सरकार बनी को हो गए लेकिन अफसरशाही उनकी नहीं सुन रही और ना ही उनके काम सरकारी कार्यालयों में हो रहे है। इस दौरान जिलाधीश अपनीत रियात, एसएसपी कुलवंत सिंह हीर, एसडीएम अरविंद कुमार व अन्य प्रशासनिक अमला भी लोगो की समस्याओं का समाधान करने के लिए मौजूद था।
कैबिनट मंत्री अरूणा चौधरी ने कहा कि काग्रेस ने बता दिया है कि राजा महाराजा, सरमाएदारों के ईलावा गरीव परिवार का भी मुख्यमंत्रर बन सकता है। और 52 दिन में वेमिसाल चन्नी सरकार ने काम किए। उन्होंनो सरकार दुारा किए कामों को गिणाते हुए कहा कि इन कामों को लोगो में लेकर जाए और कागे्रस की गढ़शंकर में जीत तय करने के लिए काम करें। यूथ काग्रेस के इंचार्ज व आल इंडिया काग्रेस कमेटी के सयुंक्त सचिव कृष्णा अलावरु ने कहा कि हम यहां प्रत्याशी तय करने नहीं आए हम काग्रेसी कार्याकर्ताओं की समस्याओं व कामों को सुनने के लिए आए है। पार्टी जिसे भी टिकट दे काग्रेस कार्याकर्ता उसका साथ देकर यहां से जीत दिलकार भेजे तो ही काग्रेस कार्याकर्ता व कागे्रस मजबूत होगी। इस दौरान काग्रेस की और से टिकट की दाबेदारी जता रहे पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी, अमरप्रीत सिंह लाली, निमषा मेहता, पंकज कृपाल, सरिता शर्मा, हरमनदीप सिंह कूनर व आर एस पठानिया के सर्मथकों ने यहां समस्याओं व रहते विकास कार्यो के बारे में बताया तो अपने अपने गुट के नेता के पक्ष में लाबिग की। इस समय सैकड़ों कार्याकर्ताओं के ईलावा ईलावा मुकेरिया से विधायक इंदू बाला, दसूहा के विधायक अरूण डोगरा, शाम चौरासी के विधायक पवन आदिया, चब्बेवाल से विधायक डा. राज कुमार भी मौजूद थे।
काग्रेसी कार्याकर्ताओ ने अपने गुट के नेता को टिकट देने की मांग उठाई: काग्रेस कार्याकर्ताओं को संबोधित करने के बाद लोक विश्राम गृह में दोनो नेता बैठ गए और गु्रपों में कार्याकर्ताओं की समस्याओं सुनने लगे तो यहा लोगो ने समार्ट कार्ड ना बनने, पंचायत विभाग में सचिवों की कमी होने सहित तमाम समस्याओं को उठाया तो प्रशासन में उनकी सुनवाई के आरोप लगाए वहीं सभी ने अपने अपने नेता के पक्ष में लाबिग करते हुए टिकट देने की भी मांग भी उठाई तो वीच वीच में अपने अपने नेता के पक्ष में नारेवाजी कार्याकर्ता करते रहे। हालांकि दोनों नेता बार बार कहते रहे कि हम टिकट की बात करने नहीं आए ना टिकट देने आए यह तो काग्रेस हाईकमांड तय करेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरपंच यूनियन ब्लॉक गढ़शंकर : सर्बसमिती से सोनी को अध्यक्ष और जतिन्द्र ज्योति व सरपंच बलदीप सिंह को उपाध्यक्ष चुना

गढ़शंकर।  सरपंच यूनियन ब्लॉक गढ़शंकर की मीटिंग में सर्बसमिती हुए चुनाव में 21 सदस्यीय कमेटी का चुनाव हुया। जिसमे कुनैल के सरपंच विनोद कुमार सोनी को अध्यक्ष और बस्ती सेंसिया के सरपंच जतिन्द्र ज्योति ब...
पंजाब

नहा रही युवती का वीडियो बनाया : पुलिस ने बाप-बेटे के खिलाफ धारा 354, 506 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया

कपूरथला : जिले में बाथरूम में नहा रही युवती का वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने बाप-बेटे के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल अभी किसी भी आरोपी...
article-image
पंजाब

HDCA’s Shivani’s selection

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/Jan.2 :   Hoshiarpur District Cricket Association (HDCA) player Shivani’s selection in Punjab Under-23 team is a matter of pride for all Hoshiarpur residents and this has made the entire Hoshiarpur district...
article-image
पंजाब , समाचार

चर्चित तनमे कत्ल कांड : पुलिस ने 3 और आरोपित किए काबू, तीन अभी भी फरार, आरोपितों ने राजस्थान में युवक को गोली मार युवक का किया था कत्ल

नीरज शर्मा, होशियारपुर : फगवाड़ा रोड़ पर रिलाइंस पैट्रोल पंप पर गत वर्ष युवक तनमे सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी रामगढ़ मोहल्ला के कत्ल के मामले में होशियारपुर पुलिस ने तीन आरोपितों को काबू...
Translate »
error: Content is protected !!