गांव धमाई में 2 लाख रूपये व 5 तोले सोने के गहने व अन्य सामान चोरी 

by
गढ़शंकर, 20 अप्रैल: गढ़शंकर के गांव धमाई में गत दिनों अज्ञात चोरों द्वारा एक घर से 2 लाख रूपये  नकद तथा पांच तोले सोने के गहने व अन्य सामान चोरी कर लिया। इस संबंधी पीड़ित परिवार द्वारा दिए गए बयान के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू की है। पीड़ित भूपेंद्र सिंह पुत्र सोहन सिंह निवासी गांव धमाई थाना गढ़शंकर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया की पहली अप्रैल को वह परिवार समेत खाना खाकर घर में सो गए थे। 2 अप्रैल को सुबह जब उसका लड़का अमनदीप सिंह उठा तो उसने देखा कि उनके घर का मुख्य जाली वाला दरवाजा खुला था और उसकी कुंडी टूटी हुई थी। जब उन्होंने सभी ने उठकर कमरे में देखा तो कमरे के भीतर टेबल पर पड़ा पैसों वाला लिफाफा गायब था जिसमें दो लाख रुपये की राशि थी। जब उन्होंने स्टोर वाला दरवाजा खुला देखा तो स्टोर में पड़े अटैची तथा पेटी का ताला टूटा हुआ था। जब उन्होंने उसके में पड़े सामान को चेक किया तो उसमें सोने की चूड़ियां, टॉपस और एक सोने की चेन नहीं थी जो करीब 5 तोले के गहने थे। उन्होंने बताया कि चोरों ने उनके घर में और भी काफी सामान बिखेरा हुआ था। जब उन्होंने आस पड़ोस को अपने घर हुई चोरी के बारे में बताया तो गांव के शिव चरण सिंह बैंस पूर्व सरपंच के मकान की ताकी भी तोड़ी हुई थी तथा अमरजीत सिंह पुत्र मोहन सिंह के घर भी मुख्य द्वार का ताला तोड़ा हुआ था। इस तरह अन्य घरों से भी कुछ सामान गायब होने की शिकायत मिली। पुलिस ने भूपेंद्र सिंह के बयानों के आधार कार्यवाही करते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 457, 380 तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर में जोनल टूर्नामेंट शुरू

गढ़शंकर : 24 अगस्त : जिला शिक्षा अधिकारी श्री गुरशरण सिंह के निर्देशन में तथा ब्लाक नोडल अधिकारी-कम-प्रिंसिपल मैडम सीमा बुद्धिराजा के कुशल नेतृत्व में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर में जोनल टूर्नामेंट शुरू...
article-image
पंजाब

महाराज अग्रसेन सेवा शक्ति संगठन पंजाब : रात को 10:00 बजे सारे शहर में जरूरतमंद लोगों को बांटे कम्बल

होशियारपुर – अग्रसेन सेवा शक्ति सगठन के सदस्यों ने देर रात रात सरकारी हस्पताल, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, पुरानी सब्जी मंडी, नई दाना मंडी, लेबर शैड, कनक मंडी , धोबी घाट, माहिलपुर अड्डा, प्रभात...
article-image
पंजाब

चरनजीत सिंह चन्नी दोबारा विधायक जय कृष्ण सिंह रोढ़ी का राजनीतिक सचिव नियुक्त

गढ़शंकर। विधायक जय कृष्ण सिंह रोढ़ी का दोबारा चरनजीत सिंह चन्नी को राजनीतिक सचिव नियुक्त किया गया है। इसके लिए चरनजीत सिंह चन्नी ने विधायक जय कृष्ण सिंह रोढ़ी का अभार प्रकट करते हुए...
Translate »
error: Content is protected !!