वारिस पंजाब दे ग्रुप की चैट सोशल मीडिया पर वायरल… अमित शाह रवनीत बिट्टू भी निशाने पर, वीडियो से खुला राज

by

चंडीगढ़ । पंजाब में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जान से मारने की साजिश रची जा रही है। वहीं केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू भी निशाने पर हैं। इस बात का खुलासा उस समय हुआ जब एक वाट्सएप ग्रुप की चैट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

इसके बाद पंजाब पुलिस भी हरकत में आई और मामले की जांच शुरू की। मामले की जांच के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मामला पंजाब के मोगा का है। यहां एक वाट्सएप ग्रुप जिसका नाम वारिस पंजाब दे रखा गया है, ग्रुप की चैट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी, जिसमें केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू और गृह मंत्री अमित शाह को जान से मारने की बातचीत की जा रही थी। ग्रुप में यह चैट पंजाबी में हो रही थी। पुलिस के पास जैसे ही यह चैट पहुंची तो मोगा साइबर थाना पुलिस ने इसकी तुरंत जांच शुरू कर दी। जांच के बाद ग्रुप में जुड़े 20 से 25 लोगों पर केस दर्ज कर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक मोगा और दूसरा खन्ना का रहने वाला है। हालांकि पुलिस ने अभी तक पकड़े गए आरोपियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

‘खूनी’ चाइनीज डोर का कहर, युवक की गर्दन कटने के बाद बाल-बाल बची जान

रामपुरा फूल। सरकार तथा प्रशासन के लाख दावों के बावजूद प्लास्टिक डोर का चलन तथा कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा। प्लास्टिक डोर के चलते आए दिन हो रहे हादसे प्रशासन तथा...
article-image
पंजाब

डीएसपी कार्यालय के बाहर खड़ी बस से चोरों ने बैट्रिया चोरी

गढ़शंकर 19 दसंबर : इलाक़े में चोरी की बढ़ती घटनाओं के कारण लोगों में भय का माहौल बना हुआ है, चोर चोर कर कानून व्यवस्था को ढेंगा दिखा रहे हैं। ऐसी ही चोरी की...
article-image
पंजाब

भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक हथियारों की खेप बरामद

अमृतसर : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने पाकिस्तान से चल रहे हथियार तस्करी माड्यूल का पर्दाफाश करते हुए भारत-पाकिस्तान सीमा के पास रावी नदी के निकट स्थित गांव घोनेवाल से आधुनिक हथियार और भारी मात्रा...
article-image
पंजाब

कांग्रेस नेता के घर पर फायरिंग:रात को विदेशी नंबर से कॉल आई, जान से मारने की धमकी

गुरदासपुर : बुधवार रात को शहर के वार्ड 25 में रहने वाले कांग्रेस के हलका यूथ प्रधान नकुल महाजन के घर के बाहर स्कूटी पर आए 2 अज्ञात लोगों ने फायरिंग की। हालांकि, घटना...
Translate »
error: Content is protected !!