खनिज परिवहन में ट्रांजिट पास के दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए प्रभावी तंत्र विकसित करेंगे : सीएम सुख्खू

by

एएम नाथ। शिमला : राज्य सरकार खनिजों के परिवहन के दौरान ट्रांजिट पास के दुरुपयोग से जुड़ी भ्रष्ट गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए एक प्रभावी तंत्र विकसित करेगी। इससे रॉयल्टी में होने वाले नुकसान को रोका जा सकेगा और विकास कार्यों को गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को उद्योग विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने खनिजों के परिवहन में फर्जी ट्रांजिट पास के उपयोग पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इसके कारण राज्य सरकार को खनिजों के परिवहन में भारी रॉयल्टी का नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार ने पहले नियम 81ए लागू किया था।

इस नियम के अंतर्गत ट्रांजिट पास उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में पंचायतों और अन्य विकास कार्य करने वाली एजेंसियों से 80 रुपये प्रति टन की रॉयल्टी और 20 रुपये जुर्माना लगाने का प्रावधान किया गया था। हालांकि, इस नियम के कार्यान्वयन पर उच्च न्यायालय की ओर से रोक लगाई गई है और इस मामले पर आगामी 25 अप्रैल को सुनवाई होनी है। मुख्यमंत्री ने उद्योग विभाग को इस समस्या के समाधान के लिए हर संभव उपाय और वैकल्पिक व्यवस्था पर गंभीरता से विचार करने के निर्देश दिए ताकि विकास कार्यों में कोई भी रुकावट न हो और वह समयबद्ध पूरे किए जा सकें। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, अतिरिक्त मुख्य सचिव केके पंत, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के महाधिवक्ता अनूप रतन, सचिव विधि शरद कुमार लगवाल, निदेशक उद्योग डॉ. यूनुस, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम की चुप्पी उठाती है सवाल”… जयराम ठाकुर का बड़ा आरोप मुख्य सचिव विवाद पर गरमाई सियासत : सरकार पर हमलावर जयराम ठाकुर

बेनामी डील और नियम उल्लंघन के आरोपों पर जांच की मांग तेज एएम नाथ। शिमला :  प्रदेश में मुख्य सचिव (सीएस) से जुड़े विवाद को लेकर सियासत तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंजाबी डांस और हरियाणवी डांस से लूटी वाहवाही : राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला में वार्षिक उत्सव की धूम

विद्यार्थियों पर बरसे इनाम, छात्रों ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाटी बीबीएन, 23 फरवरी (तारा) : राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला में वार्षिकोत्सव बड़े उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायकों की मर्जी के बिना अब हिमाचल में ‘एक पत्ता भी नहीं हिलेगा : अधिकारियों और कर्मचारियों के ट्रांसफर के फैसलों में विधायकों की सहमति होगी  शामिल

एएम नाथ। शिमला : प्रदेश में अधिकारियों और कर्मचारियों के ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला किया गया है।  अब अधिकारियों और कर्मचारियों के ट्रांसफर के फैसलों में विधायकों की सहमति शामिल होगी  संबंधित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सभी बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे, मतदाताओं के विवरण की जांच एवं सत्यापन

प्रशिक्षण कार्यशाला में दूसरे दिन मतदाता सूचियों के नवीनीकरण, नए मतदाताओं के नाम सूची में जोड़ने और हटाने संबंधी जानकारी प्रदान की। 26-करसोग (अ.जा.) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बीएलओ सुपरवाइजर और बूथ स्तर अधिकारियों...
Translate »
error: Content is protected !!