‘मुझे गाली दी-पीड़िता बोली …पहलगाम हमले को लेकर मोहाली में कश्मीरी छात्रा के साथ बदसलूकी

by
मोहाली  :  जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देश भर में गु्स्सा उबाल पर है. इस बीच पंजाब के मोहाली में खरड़ में एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां स्टडी कर रही एक कश्मीरी छात्रा के साथ बदसलूकी की गई है. कश्मीरी छात्रा ने अपने साथ हुए गलत व्यवहार की आपबीती सुनाई. वहीं, छात्र नेता इशरप्रीत सिंह ने सिख समुदाय के सदस्यों के साथ कश्मीरी छात्रा से मुलाकात कर उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया।
            पीड़ित छात्रा ने बताया, ”पहले यूनिवर्सिटी कैंपस में लोगों ने मुझपर हमला किया था, मार रहे थे और गालियां दे रहे थे. यूनिवर्सिटी से हम कैसे भी जान बचाकर आ गए. कल शाम को हम कमरे में बैठे थे तो स्थानीय लोग आकर दरवाजा नॉक करते हुए गालियां देने लगे. वो कह रहे थे कि दरवाजा खोलो, तुमलोग टेररिस्ट हो. मेरी दोस्त भी वहां पर थी. हमलोग डर गए।
पीड़ित छात्रा ने सुनाई आपबीती
उन्होंने आगे बताया, ”हमलोगों ने इतना बोला कि हमने क्या किया, जिन्होंने किया उनसे जाकर पूछो. ये बात करने पर उन्होंने मेरी दोस्त के बाल पकड़े, उसका हाथ मरोड़ा और गालियां देने लग गए. हमारी चप्पलें भी वहीं पर रह गईं. हमलोग वहां से निकलकर आ गए. कल से हमलोग बाहर नहीं निकल पा रहे थे इस डर से कि वो लोग फिर ना आ जाएं. जो मरे हैं वो हमारे लिए मेहमान थे।
‘कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक भारत एक 
उधर, छात्र नेता इशरप्रीत सिंह ने कहा, ”कश्मीर से मेरी बहन पढ़ने के लिए यहां आई है और एक कॉलेज में डिग्री ले रही है. जब कश्मीर में उन घटिया आतंकवादियों ने निहत्थों के ऊपर गोलियां बरसा करके उन्हें मार दिए तो मेरी बहन का भी दिल दुखा क्योंकि कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक भारत एक है. बहुत सारे लोग चाहते हैं कि भारत के टुकड़े हो जाएं लेकिन भारत के टुकड़े हो नहीं सकते क्योंकि ये अखंड भारत है. एक बच्ची जो पंजाब में पढ़ रही है और जो भारत का हिस्सा है, उसका क्या कसूर है।
‘पंजाब आतंकवाद के बिल्कुल खिलाफ’
उन्होंने आगे कहा, ”ये वो पंजाब है जो सबकी इज्जत करता है. जिनका कसूर था उन्हें आप गोलियों से छलनी करो. आतंकवादियों का कोई धर्म और मजहब नहीं है. अगर किसी ने भी मेरी बहन की तरफ आंख उठाकर देखा तो वो ये समझ लेना कि इशरप्रीत की सगी बहन को छेड़ रहा है या तंग कर रहा है. वो सीधा मुझसे निपटेगा. पंजाब आतंकवाद के बिल्कुल खिलाफ है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कुलदीप सिंह दयाल ने ‘सामर्थ्य’ को दिया 11 हजार का अंशदान

रोहित भदसाली। ऊना, 29 अगस्त. ऊना के बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह दयाल ने अपनी सेवानिवृत्ति के अवसर पर एक प्रेरणादायक पहल करते हुए जिला प्रशासन के सामर्थ्य कार्यक्रम के लिए 11 हजार...
article-image
पंजाब

मच गया हड़कंप : नाबालिग लड़की की लाश गन्ने के खेत से मिलने पर, दोस्त के साथ गई थी जन्मदिन मनाने

कुराली : मोहाली में अपने दोस्त के साथ जन्मदिन मनाने गई एक नाबालिग लड़की की लाश गन्ने के खेत से मिलने पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गोमा ने आयुष, युवा सेवाएं तथा खेल विभाग आवंटित करने के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार: पंचायत स्तर तक मजबूत होगी आयुर्वेद चिकित्सा : यादविंदर गोमा

पंचरुखी, 10 जनवरी : आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री, यादविंदर गोमा ने बुधवार को पंचरुखी में जनसमस्याओं को सुना। उन्होंने अधिकतर समस्याओं का निपटारा मौके पर ही कर दिया और शेष समस्याओं को...
article-image
पंजाब

पंजाब में भाजयुमो नेता हनी कुमार की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

अमृतसर: पंजाब के सुल्तानपुर लोधी में गुरुवार रात भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) के ब्लॉक अध्यक्ष हनी कुमार की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई है। पुलिस ने इस मामले में एक...
Translate »
error: Content is protected !!