4 किलो RDX, 5 हैंड ग्रेनेड, 4 पिस्टल, कारतूस का जखीरा… पंजाब बॉर्डर पर पकड़ा गया तबाही का सामान

by
अजनाला :  पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही पाकिस्तान के खिलाफ मजबूत कार्रवाई की मांग पूरे देश में की जा रही है. इस बीच बीएसएफ ने पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को नाकामयाब कर दिया है. बीएसएफ ने शुक्रवार (25 अप्रैल,2025) को अमृतसर के अजनाला में साढ़े चार किलो RDX और पांच हैंड ग्रेनेड बरामद किए।
अमृतसर के अजनाला थाना के अंतर्गत आने वाले गांव चक्क बाला में किसान के खेत में साढ़े चार किलो RDX, पांच हैंड ग्रेनेड, चार पिस्टल, आठ मैगज़ीन, 220 कारतूस, दो बैटरी और दो रिमोट बरामद किए गए हैं।
बीएसएफ की पोस्ट शाहपुर के पास गांव चक्क बाला में किसान अपने खेत में से धान की फसल की कटाई कर रहा था तो उसे दो पैकेट मिले. इसकी जानकारी उसने बीएसएफ को दी, जिसकी जांच में पैकेट से उपरोक्त विस्फोटक सामग्री और हथियार मिलने पर थाना अजनाला की पुलिस को भी सूचित किया गया।
चक्क बाला गांव पाकिस्तान से लगते बॉर्डर से करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. बीएसएफ और पुलिस आसपास इलाके की छानबीन कर रही है. गौरतलब है कि पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए सीमा पार हथियारों की खेंप भेजी जाती रहती है. इससे पहले भी कई बार बीएसएफ और पंजाब पुलिस की ओर से पाकिस्तान की ऐसी नापाक हरकतें नाकामयाब की जा चुकी हैं।
पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन के जरिए नशे के खेंप के साथ ही हथियारों को भी भेजा जाता है. कई बार पाकिस्तान की ओर से गुब्बारे भी भारत की सीमा में छोड़ दिए जाते हैं. बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही पाकिस्तान के खिलाफ भारत सरकार एक्शन में नजर आ रही है. इसी के चलते बॉर्डर पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है।
भारत सरकार की ओर से पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए गए हैं और उन्हें 29 अप्रैल,2025 से पहले देश छोड़कर जाने को कह दिया गया है. इसी मामले पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी मुख्यमंत्रियों को फोन कर पाकिस्तानी नागरिकों को उनके राज्य से वापस PAK भेजने के लिए फोन किया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लघु बचत योजनाओं का करें प्रचार प्रसार : प्रकाश चंद करड़ 

एएम नाथ। चम्बा :  उपाध्यक्ष लघु बचत हिमाचल प्रदेश प्रकाश चंद करड़ की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय में लघु बचत के विषय पर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपायुक्त चंबा...
article-image
पंजाब

तू-तू-मैं-मैं हुई आप विधायक तथा आशु की पत्नी में : ममता आशु के आरोप अस्थाई मुलाजिमों के सूची में कई मृतकों के नाम भी शामिल

लुधियाना : मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार द्वारा अस्थाई मुलाजिमों को पक्का करने की नीति के तहत लुधियाना नगर निगम में लाए गए प्रस्ताव पर आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी तथा पूर्व कांग्रेसी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली में दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर में 150 दिव्यांगजनों ने करवाया पंजीकरण : विशेषज्ञ चिकित्सों द्वारा दिव्यांगता का किया मूल्यांकन, 4,14,574 रूपये के वितरित किए जाएंगे कृत्रिम अंग – विशाल शर्मा

हरोली, 20 सितम्बर – उपमंडल हरोली के दिव्यांगजनों हेतू दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर जिला रेड क्रॉस सोसाइटी ऊना द्वारा भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एलिम्कों चंडीगढ़ के सहयोग से हरोली नागरिक अस्पताल में आयोजित किया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वोटिंग मशीन ही उठाकर जमीन पर पटक दी : बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग – बुजुर्ग मतदाता वोट डालने के लिए पहुंचा था

हरिद्वार. उत्तराखंड के हरिद्वार से एक हैरान करने वाला खबर आई है।यहां मतदान के दौरान बड़ी घटना हो गई। वोट देने आए एक शख्स ने वोटिंग मशीन ही उठाकर जमीन पर पटक दी और...
Translate »
error: Content is protected !!