पंजाब शिक्षा क्रांति – शिक्षा क्रांति के तहत पंजाब सरकार शिक्षा ढांचे को फिर से पटरी पर लाने के लिए प्रतिबद्ध : जय कृष्ण सिंह रौड़ी

by

डिप्टी स्पीकर ने चार सरकारी स्कूलों में 16.31 लाख रुपए की लागत से हुए विकास कार्यों का उद्घाटन किया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई पंजाब शिक्षा क्रांति मुहिम का मुख्य उद्देश्य सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करके स्कूलों को हर दृष्टि से सर्वोत्तम सुविधाएं प्रदान करना है ताकि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के दौर में सक्षम बनाया जा सके। यह विचार पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के चार सरकारी स्कूलों में 16.31 लाख रुपए की लागत से हुए विकास कार्यों के उद्घाटन के दौरान व्यक्त किए।
उन्होंने सरकारी प्राइमरी स्कूल सतनौर में चारदीवारी, सरकारी प्राइमरी स्कूल सलेमपुर में क्लासरूम, सरकारी प्राइमरी स्कूल कितना में चारदीवारी और सरकारी प्राइमरी स्कूल मोरांवाली में क्लासरूम का उद्घाटन किया।

डिप्टी स्पीकर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार ने खराब स्थिति में पहुंचे सरकारी स्कूलों और स्वास्थ्य संस्थानों को प्राथमिकता क्षेत्र मानते हुए रिकॉर्ड विकास कार्य करवाया है। इसके परिणामस्वरूप सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी हर क्षेत्र में ऊंची उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा क्रांति हमारे राज्य की प्रगति का आधार बनेगी और सरकारी स्कूलों से पढ़कर आम घरों के बच्चे बड़ी ऊंचाइयों को छूएंगे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने अब तक 54 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान करके कीर्तिमान स्थापित किया है। इस मौके पर उन्होंने होनहार विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित भी किया। इस अवसर पर गांव के पंचायत सदस्य और शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लॉरेंस बिश्नोई का ‘पावर सेंटर’ खत्म! US ने छोटे भाई अनमोल को डिपोर्ट किया, अब NIA कस लेगी शिकंजा

नई दिल्ली : लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए अमेरिका से एक बहुत बड़ी बुरी खबर आई है. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई को अमेरिका ने मंगलवार को भारत डिपोर्ट कर दिया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

न्याय दीजिए नही तो बन जाएंगे आतंकवादी : खून से लिखा खत हो रहा वायरल : कर्नाटका का है मामला

पीएसआई रिक्रूटमेंट स्कैम कालबुर्गी :  545 पुलिस सब इंस्पैक्टरों (पीएसआई) की भर्ती के लिए परीक्षा में कथित अनिमितताओं की चल रही जांच के दौरान, उम्मीदवारों के एक हिस्से ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर पुलिस ने दो बिभिन्न मामलों में दो व्यकतियों को 82 ग्राम नशीले पदार्थ और 48 बोतल शराब सहित सहित किया ग्रिफतार

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति को 82 ग्राम नशीले पदार्थ सहित ग्रिफतार मामला दर्ज कर लिया है। एसएचओ एसआई बलजिंदर सिंह ने बताया कि एएसआई रछपाल सिंह पुलिस पार्टी के साथ गशत...
Translate »
error: Content is protected !!