मलेरिया की रोकथाम के अपने घरों के आसपास छोटे गड्ढों में पानी न इकट्ठा होने दें और छप्पड़ में खड़े पानी में काले तेल का करें छिड़काव : डॉ. रघवीर सिंह 

by
गढ़शंकर, 26 अप्रैल: प्राथमिक हेल्थ सेंटर पोसी में सीनियर मेडिकल अधिकारी डॉ. रघवीर सिंह के नेतृत्व में मलेरिया संबंधी ब्लॉक स्तरीय जागरूकता सेमिनार करवाया गया। इस मौके लोगों को संबोधित करते डॉ. रघवीर सिंह ने कहा कि इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को मलेरिया के लक्षणों तथा बचाव संबंधी जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि मलेरिया दिवस के संबंध में ब्लॉक के सभी स्वास्थ्य केंद्रों तथा स्कूलों में लोगों को गतिविधियों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है ता जो लोग अपने आप को इस रोग से बचा सकें। उन्होंने कहा कि मलेरिया के मुख्य लक्षण तेज बुखार, ठंड लगना, सिर दर्द, थकावट, शरीर टूटना, घबराहट होने के साथ-साथ कंपन छिढ़ना शामिल है।
                  उन्होंने कहा यदि किसी व्यक्ति को ऐसे लक्षण महसूस हों तो वह तुरंत पास के स्वास्थ्य केंद्र में जाकर अपनी जांच तथा टेस्ट नि:शुल्क करवाए। उन्होंने कहा कि यदि व्यक्ति पीड़ित पाया जाता है तो उसको विभाग द्वारा निशुल्क दवाई दी जाती है। मलेरिया की रोकथाम के लिए अधिक से अधिक जागरूकता जरूरी है तथा आम नागरिक अपने घरों के आसपास छोटे गड्ढों में पानी न इकट्ठा होने दें और छप्पड़ में खड़े पानी में काले तेल का छिड़काव करें। उन्होंने कहा कि मौजूदा मौसम दौरान ऐसे कपड़े पहनें जिससे पूरा शरीर ढका जा सके और मच्छर के काटने से बचा जा सके। इस मौके डॉ. बंदना ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर शुक्रवार को ड्राई डे ऐलान किया गया है। सभी को उन स्थानों की सफाई करनी चाहिए जहां पानी इकट्ठा होने का खदशा हो। इस अवसर पर डॉ. हर पुनीत कौर, फार्मेसी अधिकारी संदीप कौर, क्लीनिकल असिस्टेंट मनप्रीत कौर, नर्सिंग सिस्टर परमजीत कौर, एलएचबी जोगिंदर कौर, विनोद बाला, आशा वर्कस किरणजीत कौर, बलविंदर कौर, गुरुनानकी तथा लोग उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सिविल अस्पताल में स्थापित डायलसिस मशीन का सांसद तिवारी ने किया उद्घाटन

गढ़शंकर: लोगों को बेहतर सेहत सुविधाएं मुहैया करवाने के उद्देश्य से स्थानीय सिविल अस्पताल में स्थापित डायलिसिस मशीन का श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा उद्घाटन किया गया।...
article-image
पंजाब

चुनाव पर्यवेक्षक अपनीत रियात ने नगर निगम उप चुनाव के नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया का लिया जायजा

चुनाव पर्यवेक्षक अपनीत रियात ने नगर निगम उप चुनाव के नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया का लिया जायजा – ज़िले में हो रहे नगर निगम, नगर परिषद व नगर पंचायत चुनाव की तैयारियों के...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री डॉ. निज्जर ने दिया अस्तिफा : अव कौन कौन बनेगा मंत्री, कल 11 वजे शपथ समागम,

चंडीगढ़ : पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की खबर सामने आई है। कैबिनेट में दो नए मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है l इसी बीच कैबिनेट मंत्री डॉ. इंद्रवीर...
article-image
पंजाब

चोरी के मोटरसाइकिल सहित युवक गिरफ्तार

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस ने एक युवक को चोरी के मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार एसपी तुषार गुप्ता की हिदायतों पर थाना प्रभारी गढ़शंकर इंस्पेक्टर इकबाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस चौकी...
Translate »
error: Content is protected !!