मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज जिला ऊना को देंगे 190 करोड़ की सौगातः सत्ती

by

प्रातः 10.30 बजे मैहतपुर बसदेहड़ा पहुंचे सीएम, अनुराग, भारद्वाज, कंवर व सत्ती भी रहेंगे साथ
ऊना, 18 नवंबर: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा है कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर आज जिला ऊना के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे और जिला को 190 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की सौगात देंगे। आज डीआरडीए हॉल में एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए सत्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 19 नवंबर को ऊना विस क्षेत्र के लिए 115 करोड़, जबकि हरोली विस क्षेत्र के लिए 75 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रातः 10.30 बजे सीएम मैहतपुर बसदेहड़ा पहुंचेंगे और 68वें अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यतिथि होंगे। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के ऊना प्रवास के दौरान केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, शहरी विकास एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज वीरेंद्र कंवर सहित सभी विधायक एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि दोपहर डेढ़ बजे सीएम हरोली विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना होंगे तथा पूबोवाल में जनसभा को संबोधित करेंगे।
सत्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का ऊना विधानसभा क्षेत्र का यह पांचवां प्रवास है। उन्होंने कहा कि इस दौरे में मुख्यमंत्री 22.48 करोड़ से ऊना शहर के लिए बनने वाली ड्रेनेज सिस्टम का शिलान्यास करेंगे। आगामी बरसात से पहले इस परियोजना का कार्य पूर्ण करने का प्रयास किया जाएगा और यह ऊना शहर के लिए बड़ी सौगात होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने जिला ऊना में कई बडे़ प्रोजैक्ट स्थापित किए गए हैं, जिनमें 500 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित आईओसीएल प्लांट तथा 35 करोड़ रूपये की लागत से आईएसबीटी ऊना बनाकर जनता को समर्पित किया गया है। इसके अलावा 450 करोड़ रूपये की लागत से पीजीआई सैटेलाईट सेंटर तथा 22 करोड़ की लागत से ऊना में मिनी सचिवालय, नया सर्किट हाउस तथा रामपुर में सब्जी मंडी का निर्माण किया जा रहा है।
छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि जिला ऊना में औद्योगिक विकास पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की देन है, जबकि स्वां चैनलाइजेशन पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने करवाया। इन दोनों बड़ी योजनाओं से ऊना जिला का विकास तीव्र गति से हुआ।
इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया, भाजपा ऊना शहरी अध्यक्ष जनकराज खजांची, ऊना नगर परिषद उपाध्यक्ष पवन कपिला, खामोश जैतिक तथा कैप्टन चरण दास उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

टौणीदेवी में भी मनाया गया महिला दिवस

हमीरपुर 07 मार्च :   टौणीदेवी की बाल विकास परियोजना अधिकारी सुकन्या कुमारी की अध्यक्षता में वीरवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में प्रोफेसर डा. आशा कुमारी, सुपरवाइजर टिवंकल, किरण, लीला, निम्मो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मोदी है तो मुमकिन है, मोदी की गारंटी पर देश करे भरोसा : जयराम ठाकुर

जाति जनगणना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद एएम नाथ। शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा जनगणना के साथ जातिगत जनगणना करवाने का फैसला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रोहित ठाकुर ने किया टोंगलेन ट्रस्ट की ‘युक्ति मार्ग’ पुस्तक का विमोचन

एएम नाथ। धर्मशाला, 1 दिसम्बर  : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज धौलाधार हाइट्स होटल में आयोजित एक विशेष समारोह में टोंग-लेन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संवाद पद्धति (Dialectics) पर आधारित हिंदी अनुवादित पुस्तक ‘युक्ति...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर पुलिस ने एक अंतर-राज्यीय/विदेशी नशीले पदार्थों और गैर-कानूनी हथियारों के मॉड्यूल का किया पर्दाफाश : पकड़े गए चारों आरोपियों से 9.925 किलोग्राम हेरोइन, 2 विदेशी पिस्तौल सहित 5 मैगज़ीन और 20 ज़िंदा कारतूस बरामद

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस ने एक अंतर-राज्यीय/विदेशी नशीले पदार्थों और गैर-कानूनी हथियारों के मॉड्यूल का पर्दाफाश : 9.925 किलोग्राम हेरोइन, 2 विदेशी पिस्तौल सहित 5 मैगज़ीन और 20 ज़िंदा कारतूस बरामद गढ़शंकर। गढ़शंकर पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!