पांगी के धरवास पंचायत में भीषण अग्निकांड, बुजुर्ग की दम घुटने से दर्दनाक मौत

by

घटना रविवार देर शाम तकरीबन 8:00 बजे की बताई जा रही

एएम नाथ। पांगी (चम्बा) : जिला चंबा के उपमंडल पांगी के ग्राम पंचायत धरवास में रविवार क़ो भीषण अग्निकांड का मामला सामने आया है। इस अग्निकांड में एक बुजुर्ग की दम घुटने से मौत हो गई है। घटना रविवार देर शाम तकरीबन 8:00 बजे की बताई जा रही है। जब रमेश कुमार पुत्र प्रेम सिंह के घर में अचानक तंदूर की नाली में आग सुलगने लगी तो घर के सदस्यों ने बाहर भागकर चिलाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते आग ने लकड़ी से बने मकान क़ो अपनी चपेट में ले लिया।
मृतक बुजुर्ग की पहचान 95 वर्षीय शिवलाल पुत्र परम चंद निवासी धरवास तहसील पांगी जिला चंबा के रूप में हुई है। वही आग पर काबू पाते समय झूलसे व्यक्ति की पहचान रमेश कुमार पुत्र प्रेम सिंह निवासी धरवास के रूप में हुई है।
आग पर काबू पाते समय झुलसे व्यक्ति क़ो उपचार के लिए सिविल अस्पताल किलाड़ भर्ती करवाया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस थाना पांगी प्रभारी जोगिंदर सिंह जरियाल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और घटना का जायजा लेकर घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए सिविल अस्पताल किलाड़ पहुंचाया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

मिशन इंद्रधनुष प्रोग्राम के अंर्तगत जिले में टीकाकरण से वंचित बच्चों का टीकाकरण बनाया जाएगा सुनिश्चित: कोमल मित्तल

डिप्टी कमिश्नर ने मासिक बैठक के दौरान अलग-अलग विभागों के कार्यों की समीक्षा की सडक़ हादसे में घायलों को बचाने वाले गुड समारीटन को पंजाब सरकार की ओर से दी जाएगी 5 हजार रुपए...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के लिए 2,000 करोड़ रुपये के आवंटन के साथ पंजाब की मेगा स्वास्थ्य सेवा को बढ़ावा

चंडीगढ़ : भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने पंजाब बजट 2026-27 में मुख्यमंत्री सेहत योजना के लिए 2,000 करोड़ रुपये आवंटित करके सार्वभौमिक स्वास्थ्य सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत किया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

आप और कांग्रेस मिलकर लड़ेगी चंडीगढ़ मेयर चुनाव

चंडीगढ़ : मेयर चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भाजपा पार्षद गुरुचरण सिंह काला ने इस्तीफा देकर आम आदमी पार्टी (आप) शामिल हो गए। वहीं, बीजेपी को टक्कर देने के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!