कॉन्ट्रैक्ट भर्ती पर रोक सरकार की युवाओं को बेरोजगार रखने की साजिश : जयराम ठाकुर

by

भर्तियों को रोककर सरकार युवाओं के साथ कर रही है अन्याय

कांग्रेस के 1 लाख सरकारी नौकरी और 5 लाख रोजगार देने की गारंटी का क्या हुआ

एएम नाथ। शिमला : शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार ने कॉन्ट्रैक्ट भर्तियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। लेकिन युवाओं की भर्ती कैसे होगी इसके बारे में कुछ नहीं बताया है। युवाओं को बेरोजगार रखने की यह सरकार की साजिश है। जो सरकार पहले कैबिनेट में एक लाख सरकारी नौकरियां देने की गारंटी देकर सत्ता में आई, वह सरकार हर दिन नौकरियां खत्म करने के पैंतरे अपना रही है। सरकार हर दिन नौकरियां न देने, लोगों को नौकरियों से निकालने, वेतन काटने, प्रमोशन रोकने के बहाने खोज रही है। गत अक्टूबर माह में सरकार ने दो साल से खाली पड़े पद समाप्त कर दिए, इसके लिए सरकार द्वारा एक से बढ़कर एक कुतर्क दिए गए लेकिन हुआ कुछ नहीं। उन पदों का कुछ नहीं हुआ। आज भी युवा नौकरी की तलाश में हैं और सरकार ने एक आदेश लाकर किसी भी प्रकार की नौकरी की संभावना ने खत्म कर दिया है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि 25 अप्रैल को सरकार द्वारा एक पत्र जारी करके प्रदेश में सभी प्रकार की अनुबंध आधारित भर्तियों पर रोक लगा दी है। सरकार ने यह नहीं साफ किया कि आगे भर्तियां कैसे होगी? युवाओं को रोजगार कैसे मिलेगा? क्या सरकार इस नोटिफिकेशन के माध्यम से रोक लगाकर युवाओं को नौकरी नहीं देना चाहती है। क्या सरकार अपना बचा हुआ कार्यकाल पिछले दो साल की तरह ही बिना युवाओं को रोजगार दिए निकालना चाहती है? सरकार इसी तरीके से एक नोटिफिकेशन लेकर आती है, लोगों को मिल रही सुविधाओं पर रोक लगाती है और फिर उसकी तरफ मुड़ कर नहीं देखती है। यह सुख की सरकार का यह पुराना तरीका है। आज सरकार द्वारा कॉन्ट्रैक्ट भर्तियां रोकने के बाद आगे क्या कदम उठाएगी इसके बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं हैं। चार दिन बीत जाने के बाद भी सरकार ने इस विषय में कुछ स्पष्ट नहीं किया और प्रदेश भर के युवा राह देख रहे हैं। सुख की सरकार डायरेक्शन और विजन से कोसों दूर है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार किसी तरह दिन काट रही है। अपनी गारंटियों को सुख की सरकार पूरी तरह भूल चुकी है। एक लाख नौकरियां, प्रदेश की 18 से 59 साल की महिला को हर महीनें 1500 रुपए देना, स्टार्ट अप फंड, दूध और गोबर खरीद जैसी गारंटियों पर अब सरकार का कोई मंत्री बात नहीं करता हैं। प्रदेश भर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। सरकार किसी की सुनने के बजाय तानाशाही तरीके से लोगों की आवाज़ों का दमन कर रही है। लोकतंत्र में लोगों की आवाज सुननी होती है उन्हें डराना नहीं होता है। जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार जल्दी से जल्दी विकल्प बताए कि कॉन्ट्रैक्ट भर्तियां रोकने के आदेश देने के बाद सरकार का अगला कदम क्या है? युवाओं को नौकरियां देने के लिए सरकार क्या क़दम उठा रही है। वह प्रदेश के लोगों को बताए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

असत्य को सत्य से डरने की आवश्यकताः डीसी

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में बोले उपायुक्त राघव शर्मा कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए रिटायर्ड डीआईजी आरएम शर्मा ऊना, 16 नवंबर: राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कायाकल्प के तहत मिल रहा वित्तीय प्रोत्साहन ,स्वास्थ्य संस्थानों में रोगियों को बेहतर सुविधाएं करवाएं उपलब्ध: उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल

गुणवत्ता मानकों के अनुरूप हो स्वास्थ्य संस्थानों का संचालन धर्मशाला, 19 जुलाई। जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों का संचालन गुणवत्ता मानकों के अनुरूप हो, इसके लिए सभी आवश्यक प्रक्रियाओं और कार्यों को प्राथमिकता के...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ पुलिस ने एक सप्ताह में 13 भगोड़े/वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 11 जून ।  चंडीगढ़ पुलिस के पीओ (Proclaimed Offender) एवं समन स्टाफ ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) यूटी चंडीगढ़ के निर्देशों तथा डीएसपी डीसीसी पी. अभिनंदन के पर्यवेक्षण में बड़ी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कारीगरों एवं शिल्पकारों के लिए एक दिवसीय जागरूकता एवं ऑन बोर्डिंग कार्यक्रम आयोजित

एएम नाथ। मंडी, 24 दिसंबर।  सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन संचालित एमएसएमई-विकास कार्यालय, सोलन द्वारा बचत भवन, डीआरडीए कॉन्फ्रेंस हॉल, मंडी में “प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना” के अंतर्गत एक दिवसीय...
Translate »
error: Content is protected !!