आनंद और उत्साह के शिखर पर सम्पन्न हुआ राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 29 अप्रैल. राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025 मंगलवार को आनंद और उत्साह के शिखर पर सम्पन्न हुआ। समापन समारोह में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने इस सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों को साधुवाद दिया। उन्होंने उत्सव में बढ़चढ़ कर भाग लेकर इसे सफल बनाने के लिए सभी हरोलीवासियों का आभार जताया।
उन्होंने हरोली उत्सव का विरोध कर रहे लोगों से सवाल पूछा कि जब मंडी के शिवरात्रि, चम्बा के मिंजर, कुल्लू के दशहरा जैसे मेलों के आयोजन को लेकर कोई सवाल नहीं है फिर हरोली उत्सव से आखिर किसी को क्यों परेशानी होनी चाहिए। ये जनभावनाओं का उत्सव है। इसमें देश भक्ति की लहर है। राज्यपाल जी ने इसका शुभारंभ करते हुए सामाजिक जागरूकता का बड़ा संदेश दिया है। नशा निवारण की बड़ी अलख यहां से जागी है। आखिर इससे किसी को क्यों आपत्ति है।
उन्होंने हजारों की तादाद में मौजूद लोगों से उत्सव के हर साल आयोजन पर राय शुमारी की जिस पर सारे लोगों ने एक स्वर से इस हर साल आयोजित करने की मांग की बल्कि इसकी अवधि बढ़ाने का भी आग्रह किया।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह उत्सव अगले साल और भी भव्यता और नए कलेवर के साथ आयोजित किया जाएगा।
अपनी माता जी को याद कर भावुक हुए डिप्टी सीएम
अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री अपनी माता जी को याद कर भावुक हो गए। उन्होंने बताया कि आज उनकी माता जी की पुण्यतिथि है। वे उन्हें पहले की हरोली के कठिन जीवन और यहां सुविधाओं के अभाव के बारे में बताती थीं।
आज हरोली की जनता के प्यार और आशीर्वाद से हालात बदले हैं। लगातार भविष्य की उज्ज्वल हरोली के निर्माण हो रहा है। यहां पेयजल और सिंचाई सुविधा पर 500 करोड़ रुपये खर्चे जा रहे हैं। सड़कों-पुलों के अरबों के काम चले हैं। हरोली की जनता के जीवन में सुख सुविधाओं का विस्तार उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
बता दें, अंतिम सांस्कृतिक संध्या का लुत्फ उठाने के लिए हजारों की तादाद में दर्शक-श्रोता कांगड़ में उमड़े थे।
समापन दिवस की सांस्कृतिक संध्या में स्टार गायक गैरी संधू और जसबीर जस्सी के गानों पर श्रोता खूब झूमे। वहीं हिमाचली स्टार गायक नेहा दीक्षित ने अपनी सुमधुर प्रस्तुति से समां बांधा। इसके अलावा भी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह को आह्लादित कर दिया।
इस अवसर पर श्री चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू, राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप धीमान, ऊना के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रणजीत राणा, अशोक ठाकुर, विनोद बिट्टू, डॉ. आस्था अग्निहोत्री सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

AAP के हाथ लगी बड़ी जीत : अमृतसर में हुए मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी

अमृतसर  :  आम आदमी पार्टी  को एक बड़ी सफलता मिली है। बता दें कि सोमवार को पंजाब के अमृतसर में हुए मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी ने विजय हासिल की। आम आदमी पार्टी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अधिकारी अपने विभागों से सम्बन्धित मामलों को समयबद्ध निपटाएं : ज़िला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़ की अध्यक्षता में जिला परिषद की बैठक आयोजित

विभिन्न विभागों से सम्बन्धित नए व पुराने मुद्दों पर विस्तृत चर्चा, धर्मशाला 7 जून : ज़िला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़ ने मंगलवार को ज़िला परिषद के सभागार में आयोजित जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक शूलिनी मेले का किया शुभारम्भ : मेला माता शूलिनी और उनकी बड़ी बहन देवी दुर्गा के मिलन का है प्रतीक

एएम नाथ।   सोलन : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय ऐतिहासिक शूलिनी मेले का शुभारम्भ किया। माता शूलिनी को समर्पित यह मेला आस्था और भक्ति का जीवंत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंजावर-बाथड़ी सड़क पर क्षतिग्रस्त पुलिया के चलते यातायात अस्थायी रूप से बंद, ट्रैफिक वैकल्पिक मार्ग पर डायवर्ट

रोहित जसवाल।  ऊना, 21 नवम्बर। पंजावर-बाथड़ी मार्ग पर (आरडी 32/350) स्थित आरसीसी पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही 21 नवम्बर, 2025 से आगामी आदेशों तक...
Translate »
error: Content is protected !!