चमियाना स्थित सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में आईपीडी सेवाओं का मुख्यमंत्री ने किया शुभारम्भ : राज्य में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा देने वाला पहला अस्पताल बनेगाः मुख्यमंत्री सुक्खू

by
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला के निकट चमियाना स्थित अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशियलिटी में इन-पेशेंट डिपार्टमेंट (आईपीडी) सेवाओं का शुभारम्भ किया। आईजीएमसी शिमला में मरीजों की बढ़ती संख्या तथा बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, न्यूरोलॉजी, एंडोक्राइनोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी तथा प्लास्टिक सर्जरी विभागों को आईजीएमसी से चमियाना सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है। आगामी दो माह में कार्डियोलॉजी तथा कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी (सीटीवीएस) सेवाएं भी इस अस्पताल में स्थानांतरित कर दी जाएंगी।
मुख्यमंत्री ने अस्पताल का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को मरीजों के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल परिसर में अधिकारियों के साथ बैठक की तथा मरीजों को प्रदान की जा रही सेवाओं के बारे में जानकारी ली तथा आवश्यक सुधार हेतु निर्देश दिए। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग को अस्पताल तक जाने वाली सड़क का और सुधार करने के निर्देश भी दिए तथा कहा कि मरीजों की सुविधा के लिए परिवहन सुविधाएं भी सुदृढ की जाएंगी।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि चमियाना अस्पताल काफी समय से निर्माणाधीन है, लेकिन इसे पूरा करने का कार्य वर्तमान सरकार द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपने संसाधनों से इस कार्य को पूरा कर रही है तथा निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए 23 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल की क्षमता 337 बिस्तरों की है तथा इसमें उच्च स्तरीय ऑपरेशन थियेटर और कैथ लैब की सुविधा उपलब्ध है। आगामी छह माह में यह अस्पताल पूरी तरह से कार्यशील हो जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार चमियाना अस्पताल के साथ-साथ सभी मेडिकल कॉलेजों और क्षेत्रीय अस्पतालों को आधुनिक तकनीक से अपग्रेड कर रही है, ताकि राज्य में ही मरीजों को विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। इससे मरीजों का समय और पैसा भी बचेगा। उन्होंने कहा कि चमियाना राज्य का ऐसा पहला अस्पताल होगा, जहां रोबोटिक सर्जरी की सुविधा होगी तथा इसके बाद जिला कांगड़ा के टांडा अस्पताल में भी यह सुविधा उपलब्ध होगी। राज्य सरकार द्वारा टांडा, हमीरपुर और नेरचौक स्थित मेडिकल कॉलेजों में 3 टेस्ला एमआरआई मशीनें स्थापित करने की प्रक्रिया जारी है, ताकि मरीजों को विशेष चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जा सकें। आईजीएमसी में मौजूदा एमआरआई मशीन को शीघ्र बदला जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पतालों में चिकित्सा सेवाओं को विश्व स्तरीय बनाने के दृष्टिगत राज्य सरकार आधुनिक तकनीक पर 200 करोड़ रुपये व्यय कर रही है।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, स्वास्थ्य सचिव एम. सुधा देवी, अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशियलिटी, चमियाना के प्रधानाचार्य बृज शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

टुटू ब्लॉक की सभी 34 पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान, पंचायत समिति सदस्यों तथा जिला परिषद सदस्यों के साथ पंचायत क्षेत्र के विकास कार्यों विशेषकर लंबित कार्यों से संबंध में लोक निर्माण मंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक

एएम नाथ। शिमला 21 अगस्त – प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह की अध्यक्षता मे आज शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत टुटू ब्लॉक की सभी 34 पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान,...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

न पासपोर्ट और न ही था वीजा… हिमाचल में उज्बेकिस्तान की महिला गिरफ्तार

एएम नाथ । सिरमौर :हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में थाना नाहन पुलिस ने उज्बेकिस्तान की एक महिला को बिना वैध दस्तावेजों के भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सेक्स का लालच देकर हाईवे पर कार चालकों से लूट लेती थी सबकुछ : पकड़ी गई लुटेरी कश्मीर की हसीना शमा खान

मोहाली : मोहाली के निकट कार चालकों को सेक्स का लालच देकर सुनसान ले जाती और अपनी गैंग के अन्य साथियों के साथ लूटपाट कर लेती थी। मोहाली पुलिस ने इस तरह से करीब...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खून से लाल हुई पंजाब यूनिवर्सिटी की महफिल -चाकू के वार से थम गई धड़कन! : हरियाणवी गानों पर चल रही थी मस्ती

चंडीगढ़ :  पंजाब यूनिवर्सिटी में देर रात हरियाणवी सिंगर के शो के दौरान छात्रों के दो दुट में चाकूबाजी होने से हंगामा मच गया। चाकू चलने की इस घटना में एक छात्र की मौत...
Translate »
error: Content is protected !!