मोटापा, वजनी शरीर वास्तुदोष की वजह से भी हो सकता : डॉ भूपेंद्र वास्तुशास्त्री

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : मानव जीवन में सात प्रकार के सुखों को महत्त्व दिया है है इन सातों सुखों में सबसे महत्वपूर्ण सुख है निरोगी काया। हमारी काया निरोगी तब तक रहेगी जब तक हमारा खानपान सही होगा एवं हम जिस आवास में निवास करते हैं वहां की वास्तु सही होगी तब तक। ऐसा मानना है अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वास्तुविद एवम लेखक डॉ भूपेंद्र वास्तुशास्त्री का। वर्तमान समय में मोटापे को लेकर महिला वर्ग ज्यादा चिंतित हैं उसका एक कारण यह भी है कि पुरुषों की तुलना महिलाएं अपना ज़्यादा समय घर की चहारदीवारी के भीतर व्यतीत करती हैं। वास्तु की माने तो वायव्य कोण में शयन कक्ष होने से मानसिक अवसाद में आने से अनर्गल खान पान हो जाता हैं दूसरा अग्निकोण का भी संबंध तनाव, अलगाव से होता हैं और बढा हुआ अग्निकोण, जल दूषित अग्निकोण तो मोटापे का कारण बनता ही बनता है। उपरोक्त दोषों के साथ ईशान कोण भी दूषित है तो महिला वर्ग, पुरुष वर्ग के साथ बालक वर्ग भी मोटापे के शिकार हो जाते है। इन तीनों कोणों के दोषों में आग में घी का काम तो दक्षिण दिशा करती हैं। जहां दक्षिण दूषित है वहां से कद काठी और सुडौल, सरहरे,शरीर की कल्पना ही व्यर्थ नज़र आती हैं। उपरोक्त दोषों में नेरीतय के दोष जुड़ जाते हैं तो तीव्र गति से मोटापा बढ़ने लगता हैं। घर की वास्तु सुधार कर आप सुंदर, सुडौल, आकर्षक एवं निरोगी काया के घनी बन सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बाजवा बोले -60 पार्षद थे, 33 चुनाव लड़ पा रहे, उम्मीदवारों को नामांकन नहीं करने दिया – पंजाब इलेक्शन कमीशन के अधिकारी से मिले बाजवा

पंजाब में 21 दिसंबर को होने वाले नगर निगम और नगर परिषद चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने सीएलपी नेता प्रताप सिंह बाजवा के नेतृत्व में राज्य चुनाव आयुक्त राज कुमार...
article-image
पंजाब , हरियाणा

सेक्टर 90 से छपड़चीडी रोड पर निवासियों का ज़बरदस्त धरना प्रदर्शन

अभिषेक पराशर l मोहाली : कल सेक्टर 74, 90, 91, 92, छपड़चीडी, गांव चहजु माजरा, गांव लांडरा, गांव लकनौर और फेस 8B के निवासियों ने मजूदा सरकार और नगर निगम के खिलाफ ज़बरदस्त धरना...
article-image
पंजाब

राजकुमार बतौर लेक्चरर हिस्ट्री सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिंबल माजरा में चार्ज संभाला

गढ़शंकर, 2 अक्टूबर: गवर्नमेंट टीचर्स यूनियन के नेता, वैज्ञानिक सोच को समर्पित व सूझवान अध्यापक राज कुमार ने बतौर लेक्चरर हिस्ट्री पदोन्नत होने पर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिंबल माजरा जिला शहीद भगत सिंह...
article-image
पंजाब

एक मैच में ओपनिंग का चांस मिल जाता तो’, युजवेंद्र चहल की डिमांड पर प्रीति जिंटा पर मजेदार जवाब

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन कर रही है। 7 मैचों के बाद टीम अभी तक टूर्नामेंट में अजेय है। टीम को 6 जीत मिली है जबकि एक मैच बेनतीजा रहा।...
Translate »
error: Content is protected !!