2 पिस्तौल, 21 कारतूस और 2 लाख की नकली करंसी सहित 6 गिरफ्तार : बाजार में ऐसे चलता है कारोबार

by
अमृतसर :  अमृतसर (देहात) पुलिस के स्पेशल सेल ने नकली करंसी का कारोबार करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से दो लाख रुपये की नकली करंसी, दो पिस्तौल, 21 कारतूस, दो बाइक और पांच मोबाइल बरामद कर लोपोके थाने में केस दर्ज किया गया है।
डीएसपी मनिंदर सिंह ने पकड़े गए आरोपितों की पहचान तरनतारन के सिटी निवासी आशीष कुमार, कश्मीर सिंह, लाहौरी मल गांव निवासी अर्शदीप सिंह, जशनदीप सिंह, इ्स्लामाबाद निवासी विशाल और करणदीप सिंह के रूप में बताई है।
नकली करंसी को कहां खपाना था
डीएसपी ने बताया कि स्पेशल सेल के इंस्पेक्टर सतविंदर सिंह को सूचना मिली थी कि उक्त आरोपित भारतीय जाली करंसी तैयार कर रहे हैं। इसी आधार पर पुलिस पार्टी ने लोपोके क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान दो बाइक पर सवार छह उक्त आरोपितों को आते देखा और रुकने का इशारा किया।
तलाशी के दौरान आरोपितों के कब्जे से दो लाख रुपये की नकली करंसी, दो पिस्तौल, 21 कारतूस, पांच मोबाइल बरामद किए गए। आरोपितों ने स्वीकार किया है कि उक्त करंसी तैयार कर वह बेचने का कारोबार कर रहे हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विश्वविद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा पायल सम्मानित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ द्वारा घोषित परिणामों में श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर में चल रहे बी.एस.सी. मेडिकल पाठ्यक्रम के चौथे सेमेस्टर के परिणामों में विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में...
article-image
पंजाब

200 नशीले कैपसूलों सहित 2 युवक ग्रिफतार : पूछताछ में पता किया जाएगा कहां से खरीद कर लाते थे और किन लोगो को वेचते थे

गढ़शंकर । गढ़शंकर पुलिस ने दो युवकों से 200 नशीले कैप्सूल बरामद कर दोनों को ग्रिफतार कर मामला दर्ज कर लिया गया। एएसआई ओकांर सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने पुल नही नवांशहर...
article-image
पंजाब

कांग्रेस पार्टी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की

लुधियाना, 27 मई: देश के पहले प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर आज कांग्रेस पार्टी की ओर से स्थानीय सराबा नगर में आयोजित एक सभा के दौरान उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज का बीसीए और बी.काम. तीसरे सेमेस्टर का शानदार परिणाम

गढ़शंकर, 5 फरवरी: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर का बीसी और बी.सी. और बी.काम तीसरे सेमेस्टर का परिणाम शानदार रहा है। प्रिंसिपल डॉ अमनदीप हीरा ने बताया कि पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ द्वारा घोषित...
Translate »
error: Content is protected !!