हिमाचल में पीडब्ल्यूडी के विश्राम गृहों की होगी ऑनलाइन बुकिंग : भुगतान राशि का 50 प्रतिशत अग्रिम रूप से ऑनलाइन जमा कराना होगा अनिवार्य

by
एएम नाथ। शिमला :, 6 मई । हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अंतर्गत आने वाले सभी विश्राम गृहों को आम जनता के लिए ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से उपलब्ध कराने का आदेश जारी किया है।
यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। शासन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य के सभी विश्राम गृहों में एक-एक वीआईपी कक्ष को छोड़कर शेष सभी कमरे अब ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आम लोगों के लिए बुक किए जा सकेंगे। यह निर्णय जनहित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है ताकि पारदर्शिता और सुविधा सुनिश्चित हो सके।
सरकार के इस आदेश के अनुसार बुकिंग के समय कुल भुगतान राशि का 50 प्रतिशत अग्रिम रूप से ऑनलाइन जमा कराना अनिवार्य होगा। बुकिंग पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर की जाएगी और भुगतान के तुरंत बाद आरक्षण की पुष्टि हो जाएगी।
लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. अभिषेक जैन द्वारा जारी इस आदेश में कहा गया है कि यह व्यवस्था तुरंत प्रभाव से लागू मानी जाएगी। इसका उद्देश्य सरकारी सुविधाओं को आम लोगों की पहुंच में लाना और बिचौलियों की भूमिका को समाप्त करना है।
दरअसल अब तक विश्राम गृहों में बुकिंग की प्रक्रिया काफी हद तक ऑफलाइन और विभागीय अनुशंसा पर निर्भर हुआ करती थी। इससे आम जनता को कम ही अवसर मिलते थे। लेकिन ऑनलाइन बुकिंग सुविधा शुरू होने से किसी भी नागरिक को पारदर्शी तरीके से आरक्षण पाने का अवसर मिलेगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चुवाड़ी छिंज मेले के विकास को मिलेगा हरसंभव सहयोग : कुलदीप सिंह पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष ने छिंज मेला आयोजन समिति को दिए 1.21 लाख रुपये लोक संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण में मेलों की अहम भूमिका : पठानिया एएम नाथ। चुवाड़ी (चंबा) :  भटियात उपमंडल मुख्यालय चुवाड़ी...
article-image
पंजाब , समाचार

20 वर्षीय युवक की हत्या का मामला : होशियारपुर पुलिस ने पांच आरोपी गिरफ्तार

होशियारपुर , 13 जनवरी :  जिले में 20 वर्षीय युवक की हत्या में कथित संलिप्तता के लिए पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। होशियारपुर के एसएसपी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. शांडिल ने ग्राम पंचायत नौणी से आरम्भ किया ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम

सोलन  : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि जन-जन की समस्याओं का उनके घर-द्वार के समीप समाधान और प्रदेश सरकार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

पंजाब में 400 करोड़ के साइबर फ्रॉड नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, अबोहर में फरार आरोपियों के घर मुनादी

दिल्ली और पंजाब में तीन आरोपियों के ठिकानों पर पहुंची पुलिस, न्यायालय के आदेश पर 84 BNSS की उद्घोषणा कर नोटिस चस्पा किए 250 करोड़ से शुरू हुई जांच में 400 करोड़ रुपये से...
Translate »
error: Content is protected !!