आईपीएस अधिकारी की पत्नी से दस लाख रुपये की धोखाधड़ी : आरोपी महिला रकम लौटाने से कर रही इन्कार

by
एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश पुलिस के एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी की पत्नी के साथ दस लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मामला वर्ष 2022 का बताया जा रहा है कि जब आरोपी महिला ने असम के गुवाहाटी में अधिकारी की पत्नी को विश्वास में लेकर यह रकम उधार ली और अब इसे लौटाने से इन्कार कर रही है। छोटा शिमला पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को दी शिकायत में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी की पत्नी अंजू ओझा निवासी आईपीएस सेट नंबर 10 टाइप-4 ऑफिसर्स कॉलोनी, कसुम्पटी ने बताया कि उनके पति वर्ष 2020 से 2022 तक गुवाहाटी (असम) में तैनात थे। इस दौरान सलमा खातून अपने कांस्टेबल पति इमरान के साथ सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर, गुवाहाटी में रहती थी। इस दौरान आरोपी महिला ने शिकायतकर्ता को विश्वास में लेकर दस लाख रुपये की राशि उधार ली।
सलमा खातून ने उन्हें उस समय कहा कि वह जल्द ही पैसे वापस कर देगी। इसके बाद आईपीएस अधिकारी वापस हिमाचल आ गए लेकिन शिकायतकर्ता को आरोपी ने पैसे नहीं लौटाए। हालांकि शिकायतकर्ता ने पैसे लौटाने को लेकर महिला से कई बार संपर्क किया लेकिन अब सलमा खातून पैसे देने से इन्कार कर रही है। इसको देखते हुए शिकायतकर्ता ने छोटा शिमला थाना में मामले को लेकर लिखित में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 के तहत केस दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

68 विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ चुनाव प्रचार की शुरुआत : भाजपा ने बदलेगा रिवाज के नारे को जमीन पर उतारने के लिए योजना की तैयार

शिमला : हिमाचल विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने बदलेगा रिवाज के नारे को जमीन पर उतारने के लिए योजना तैयार है। जिसके तहत भाजपा इस अभियान के तहत प्रदेश के सभी 68 विधानसभा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*डाकमंडल ऊना ने जगाई डिजिटल अलख*

रोहित जसवाल।  ऊना, 4 जुलाई. डिजिटल इंडिया मिशन को ज़मीनी स्तर पर मजबूती देने के उद्देश्य से डाक विभाग ने ऊना ज़िले में सेवा भाव सप्ताह के तहत व्यापक जनसंपर्क अभियान शुरू किया है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त राघव शर्मा ने किया गोकुल ग्राम का निरीक्षण

ऊना – उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज गोकुल ग्राम थाना खास का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने गोकुल ग्राम...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

‘ऑपरेशन सिंदूर’ में घायल हरोली के वीर सपूतों का उपमुख्यमंत्री ने जाना कुशलक्षेम

रोहित जसवाल।  ऊना, 13 मई. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान घायल हुए हरोली विधानसभा क्षेत्र के दो वीर जवानों बाथू गांव निवासी बीएसएफ के उप निरीक्षक व्यास देव और छेत्रा...
Translate »
error: Content is protected !!