डीसी जतिन लाल ने स्वयं रक्त दान कर युवाओं को किया प्रेरित : विश्व रेडक्रॉस दिवस पर क्षेत्रीय अस्पताल में लगा रक्त दान शिविर

by
विशेष बच्चों को वितरित की सामग्री
रोहित जसवाल।  ऊना, 8 मई। विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी ने वीरवार 8 मई को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में रक्त दान शिविर लगाया। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में आयोजित इस शिविर का शुभारंभ उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी ऊना के अध्यक्ष जतिन लाल ने किया।
इस अवसर पर उपायुक्त ने स्वयं रक्तदान करके युवाओं को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उपायुक्त की धर्मपत्नी व जिला रेडक्रॉस सोसाइटी अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्ष प्रो. डॉ. रेणु शेरावत भी उपस्थित रहीं।
डीसी ने कहा कि रक्तदान महादान है। यह जीवन का सबसे बड़ा पुण्य है जिससे हम अनेक बहुमूल्य जिंदगियां बचा सकते हैं। आवश्यक है कि लोग विशेषकर युवा रक्तदान के लिए बढ़-चढ़ कर आगे आएं। उन्होंने विश्व रेडक्रॉस दिवस की शुभकामनाएं देते हुए लोगों से मानवता की भलाई और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे बढ़कर स्वेच्छा से रक्त दान करने की अपील की।
वहीं, जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव संजय सांख्यान ने बताया कि इस शिविर में कुल 40 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। उन्होंने रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा गरीब, जरूरतमंद लोगों की सेवा और कल्याण के लिए चलाई गतिविधियों एवं कार्यों की जानकारी दी।
रक्तदान के पश्चात उपायुक्त ऊना परिवार सहित देहलां स्थित आश्रय विशेष विद्यालय पहुँचे जहाँ उन्होंने विद्यालय के विशेष बच्चों को स्कूल यूनिफॉर्म, पानी की बोतलें और अन्य उपयोगी सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि विशेष बच्चों की सहायता करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है और ऐसे प्रयासों से समाज में आपसी सहयोग की भावना को बल मिलता है। साथ ही उन्होंने बच्चों को रक्तदान के लिए प्रेरित भी किया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ. संजीव वर्मा, चिकित्सा ध्यीक्षक डॉ. संजय मनकोटिया, जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव संजय सांख्यान, रेडक्रॉस के स्टेट पैटर्न सुरेंद्र ठाकुर, एडवोकेट सुरेश ऐरी, तहसील कल्याण अधिकारी जतिंद्र कुमार, डॉ सुचारिता लट्ठ, नीलम, चंचल सहित अन्य युवाओं ने रक्तदान शिविर में बढ़चढ़ भाग लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ सेक्टर-17 में अवैध पार्किंग के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई सराहनीयb : कबाड़ और लावारिस वाहनों को हटाने की भी उठी मांग

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 25 जून। सेक्टर-17 स्थित डीसी कार्यालय, स्टेट लाइब्रेरी, सब-रजिस्ट्रार कार्यालय और तहसील कार्यालय के सामने अवैध पार्किंग के खिलाफ आज ट्रैफिक पुलिस द्वारा चलाया गया विशेष अभियान आम जनता के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक पठानिया ने आईटीआई शाहपुर के दीक्षांत समारोह में की शिरकत : तकनीकी शिक्षा को बनाया जाएगा रोजगारोन्मुखी: पठानिया

टेक्नीशियन मेक्ट्रोनिक्स तथा आईओटी स्मार्ट सिटी ट्रेड का किया शुभारंभ शाहपुर , 07 अक्तूबर। राज्य सरकार तकनीकी शिक्षा को रोजगारोन्मुखी बनाने के लिए कृतसंकल्प है ताकि युवाओं को स्वरोजगार के अवसर मिल सकें। यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दवाओं के सैंपल हो रहे हैं फेल, महीनें भर से स्टेट ड्रग कंट्रोलर का पद ख़ाली : प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारे सरकार, हिमकेयर के तहत इलाज की सुविधा करवाए बहाल : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। मण्डी :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से बर्बाद हो गई हैं। लोगों को न इलाज मिल रहा है न समय से जाँच हो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक नीरज नैय्यर ने मैहला-सरोल में बीपीएल लाभार्थियों से किया सीधा संवाद

पंचायत प्रतिनिधि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में निभाएं सक्रिय भूमिका: नीरज नैय्यर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का पात्र परिवार अधिक से अधिक उठाएं लाभ: नीरज नैय्यर एएम नाथ। चम्बा चम्बा सदर...
Translate »
error: Content is protected !!