नशा तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में तस्कर घायल – एसपी डॉ. मुकेश कुमार ने दी जानकारी

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा होशियारपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। पुलिस टीम द्वारा की गई एक विशेष रेड के दौरान एक नशा तस्कर ने अचानक पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिससे तस्कर के पैर में गोली लगी। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

यह जानकारी आज होशियारपुर पुलिस लाइन में आयोजित एक विशेष प्रेस वार्ता के दौरान एसपी (डी) डॉ. मुकेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को नशा तस्कर की गतिविधियों की पुख्ता सूचना मिली थी, जिसके आधार पर एक विशेष टीम का गठन कर रेड की गई।

रेड के दौरान जैसे ही पुलिस टीम ने तस्कर को पकड़ने की कोशिश की, उसने अचानक गोलियां चला दीं। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने पहले हवाई फायर किया, लेकिन जब तस्कर की ओर से फायरिंग जारी रही, तो पुलिस को जवाबी फायरिंग करनी पड़ी। इस कार्रवाई में तस्कर के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया।

डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि फिलहाल तस्कर की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। उसके पास से नशीले पदार्थों की बरामदगी हुई है और उसके ठीक होने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि नशा तस्करी की जड़ों तक पहुंचने के लिए पुलिस पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रेस वार्ता के दौरान एसपी ने जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति और पुलिस की ओर से शांति बनाए रखने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी विस्तार से बातचीत की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

महिंदवानी में चल रहे धरने के मामले में 29 पर मामला दर्ज : संघर्ष कमेटी के किया एलान संघर्ष जारी रहेगा

थाना गढ़शंकर पुलिस ने आई.पी.सी की धारा 283 व 188 के अंतर्गत दर्ज किया मामला गाँव में तनावपुर्ण स्थिति,एसडीएम का पुतला फूंका गढ़शंकर। डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप हंस ने बताया कि गढ़शंकर के गांव...
article-image
पंजाब

कांग्रेस में एक व्यक्ति फैसला करता और भाजपा में सामूहिक फैसला होता : कैप्टन अमरिंदर सिंह

जालंधर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई तकनीक लाकर सेना को अपग्रेड किया, कांग्रेस के शासन काल में एके एंटनी करीब 10 साल तक रक्षा मंत्री रहे लेकिन उन्होंने सेना के लिए एक भी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2000 पाउंड के ल‍िए जेल में मह‍िला अफसर बना रहीं गैंगस्‍टर्स संग शारीर‍िक संबंध : पकड़ी जा चुकी है एक फीमेल जेलर

जेलों की दुनिया बड़ी रहस्यमयी होती है। जेलों में क्या होता है, इसका जवाब सिर्फ जेलरों और कैदियों के पास होता है। हालांकि जेलों की दुनिया से जुड़ीं कई हैरान कर देने वाली खबरें...
article-image
पंजाब

पटके कुश्ती मुकाबले में भूपेंद्र अजनाला ने सिकंदर शेख को किया चित्त साहिबजादा अजीत सिंह को समर्पित कुश्तियां सम्पन्न

माहिलपुर – गुरुद्वारा शहीदां साहिब लधेवाल के खेल मैदान में साहिबजादा अजीत सिंह एनआईआर स्पोर्ट्स क्लब की अगुवाई व संतोख सिंह की देखरेख में हैवीवेट कुश्तियां का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाबा...
Translate »
error: Content is protected !!