हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आपदा प्रभावित भेड़पालकों को वितरित की राहत राशि

by

गगाहर-दरमाड़ी संपर्क मार्ग के उन्नयन कार्यों को शुरू करने के दिए निर्देश

एएम नाथ। चुवाड़ी : हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत रायपुर के अंतर्गत चेली गाँव में गत दिनों हुई बादल फटने की घटना के प्रभावित भेड़ पालक परिवारों से भेंट कर राज्य सरकार की ओर से उनकी हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

विधानसभा अध्यक्ष ने इस दौरान प्रभावित 10 परिवारों को राहत राशि के चेक भी वितरित किए।
उन्होंने मृतक भेड़पालक के परिजनों को सांत्वना प्रदान करते हुए उनका ढांढस भी बंधाया।
कुलदीप सिंह पठानिया ने इस दौरान लोगों की समस्याओं को भी सुना तथा अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया।


उन्होंने स्थानीय लोगों की मांग पर अधिशासी अभियंता जल शक्ति को भारी बाढ़ की वजह से पेयजल योजना के मुख्य सोर्स के पुनर्निर्माण को लेकर आवश्यक कार्रवाई को निर्देशित किया। साथ में उन्होंने चेली गाँव के संपर्क मार्ग तथा गलियों को पक्का करने के निर्देश भी स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों को दिए।


कुलदीप सिंह पठानिया ने इसके पश्चात गगाहर गाँव में दरमाड़ी गांव के लिए ग्रामीण विकास विभाग द्वारा निर्मित संपर्क मार्ग के उन्नयन कार्यों तथा लोक निर्माण विभाग के तहत लाने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।


इस दौरान सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम चेला कृष्ण चंद, अध्यक्ष जिला युवा कांग्रेस कमेटी सुनाभ सिंह पठानिया, एसडीएम पारस अग्रवाल, पुलिस उप अधीक्षक योगेश कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत पंकज राठौर, अधिशासी जल शक्ति राकेश ठाकुर, लोक निर्माण नरेंद्र चौधरी, खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रवासी कामगारों को पुलिस थाने में करवाना होगा पंजीकरण : जिलादंडाधिकारी अरिंदम चौधरी ने इसे लेकर आदेश कियाजारी

मंडी, 25 अगस्त । मंडी जिले में आए दिनों कामधंधे के सिलसिले में आने वाले प्रवासी कामगारों को अनिवार्य रूप से पुलिस थाना/चौकी में अपना पंजीकरण कराना होगा। जिलादंडाधिकारी अरिंदम चौधरी ने इसे लेकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

20 जुलाई को हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक : विधानसभा के मानसून सत्र पर लग सकती है मुहर

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में 20 जुलाई को होने वाली मंत्रिमंडल बैठक में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र पर मुहर लगने की संभावना है। मानसून सत्र का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार ने 3 तहसीलदारों को बनाया HAS अफसर : अनिल कुमार बने सीएम सुक्खू के डिप्टी सैक्रेटरी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल सरकार ने विभागीय पदोन्नति समिति की सिफारिशों तीन तहसीलदारों को हिमाचल प्रशासनिक सेवा में प्रमोट किया है। इन अधिकारियों में सुमेध शर्मा, गणेश ठाकुर और अनिल कुमार शामिल है।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

घरेलू हिंसा की शिकायत आंगनवाड़ी केंद्रों में भी की जा सकती : घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम-2005 में हैं कई विशेष प्रावधान

महिला एवं बाल विकास विभाग ने चकमोह में आयोजित किया जागरुकता कार्यक्रम एएम नाथ /रोहित राणा। बिझड़ी 30 नवंबर। घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम-2005 के बारे में आम महिलाओं को जागरुक करने...
Translate »
error: Content is protected !!