दिसंबर में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री करेंगे पीजीआई ऊना अस्पताल निर्माण की समीक्षाः अनुराग

by

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने वर्चुअल बैठक कर लिया फीडबैक
ऊना, 26 नवंबरः केंद्रीय सूचना-प्रसारण तथा युवा सेवाएं व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज दिल्ली से एक वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता करते हुए ऊना पीजीआई अस्पताल के निर्माण पर फीडबैक ली। इस वर्चुअल बैठक में ऊना से उपायुक्त राघव शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, चंडीगढ़ से पीजीआई के अधिकारी तथा नोएडा से हाइट्स कंपनी के अधिकारी शामिल हुए।
बैठक में अनुराग ठाकुर ने कहा कि 450 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला पीजीआई अस्पताल ऊना एक महत्वपूर्ण परियोजना है, जिसकी समीक्षा जल्द ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया दिल्ली में करेंगे। दिसंबर माह में समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी, जिसके लिए पीजीआई व हाइट्स अभी से तैयारी करें। उन्होंने कहा कि नवंबर माह के अंत तक समीक्षा बैठक की तिथि निर्धारित कर दी जाएगी।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि पीजीआई अस्पताल का प्रारंभिक नक्शा हाइट्स कंपनी ने तैयार कर लिया गया है तथा जल्द ही डीपीआर बनाकर टेंडर लगा दिए जाएंगे। उन्होंने हाइट्स कंपनी को बिना देरी किए समयसीमा को ध्यान में रखकर सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हाइट्स कंपनी जिला प्रशासन ऊना से बेहतर समन्वय स्थापित कर परियोजना के निर्माण में तेजी लाए।
बैठक में उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि ऊना पीजीआई अस्पताल के निर्माण के लिए राज्य सरकार ने धन उपलब्ध करवा दिया है और बिजली, पानी व सड़क जैसे सभी कार्य समयसीमा के भीतर पूरे कर लिए जाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

साइबर क्राइम का शिकार होने पर 1930 नंबर पर तुरंत करें सम्पर्क

एएम नथ। नाहन : डीआईजी साइबर क्राइम मोहित चावला शुक्रवार को अपने सिरमौर प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय नाहन पहुंचे, जहां पुलिस विभाग द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया गया। इसके उपरांत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खनौरी बॉर्डर पर स्ट्रेचर से मंच पर लाए गए डल्लेवाल : राकेश टिकैत ने टोहाना में भरी हुंकार – महापंचायत में उमड़ी किसानों की भीड़

खनौरी बॉर्डर / टोहाना :   किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल 40 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हैं। उनकी हालत दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। सुप्रीम कोर्ट और पंजाब सरकार उन्हें लगातार...
हिमाचल प्रदेश

आईटीआई ऊना में साक्षात्कार 30 मार्च को

ऊना, 25 मार्च: गियर उत्पादन कंपनी माइल स्टोन गियर्स प्राईवेट लिमिटेड बद्दी के लिए साक्षात्कार 30 मार्च को प्रातः 10 बजे आईटीआई ऊना में आयोजित होगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए आईटीआई प्रधानाचार्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देहरा को दिलाकर रहूंगी उसका हक, बनखंडी जू में युवाओं को मिलेगा रोजगार : कमलेश

भाजपा के पास मेरे खिलाफ कहने के कुछ नहीं, भ्रम फैला रहे ममैं धरतीपुत्री, मुंबई-कनाडा रहने वाले कैसे हुए धरतीपुत्र एएम नाथ। देहरा : कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर चुनाव प्रचार के दौरान जनता से...
Translate »
error: Content is protected !!