40 नए उद्योग हिमाचल में लगेंगे : नौकरी के खुलेंगे द्वार, नामी कंपनियों से मिले निवेश के प्रस्ताव

by
हिमाचल प्रदेश में 40 और नए उद्योग लगेंगे। कई बड़े औद्योगिक समूहों ने बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) औद्योगिक क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने की इच्छा जताई है। उद्योग विभाग को 200 करोड़ से ज्यादा निवेश के 40 औद्योगिक प्रस्ताव मिले हैं।
इनके धरातल पर उतरने से करीब डेढ़ हजार लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। उद्योग महकमा इन प्रस्तावों को स्वीकृति के लिए सिंगल विंडो क्लीयरेंस समिति की बैठक में लाने की तैयारी कर रहा है।
नए प्रस्तावों में टाइल्स, दवाओं के निर्माण में प्रयुक्त कच्चा माल और सोलर पैनल से जुड़े उद्योग शामिल हैं। विभाग के अनुसार नए उद्योगों को स्थापित करने के लिए हिमाचल और बाहरी राज्यों के उद्योगपतियों ने रुचि दिखाई है। हिमाचल के उद्यमियों को उद्योग स्थापित करने के लिए किसी विशेष अनुमति (118 की अनुमति) की जरूरत नहीं होगी। बाहरी राज्यों के निवेशकों को लीज पर जमीन लेने को अनुमति लेनी होगी।
राज्य सरकार ने उद्यमियों को हिमाचल करने के लिए जमीन लीज पर देने की बात कही है। इसे लेकर सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान निवेशकों से संवाद कर रहे हैं। सरकार ने यह भी तय किया है कि लगाने को सभी विभागीय स्वीकृतियां और एनओसी एक ही स्थान से प्राप्त किए जा सकेंगे। प्रदेश में करीब 28 हजार बड़े उद्योग संचालित हैं, डेढ़ लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिला हुआ है।
कई उद्योगपतियों ने हिमाचल में निवेश की इच्छा जताई है और सिंगल विंडो की बैठक में प्रस्तावों को स्वीकृति मिलने की पूरी संभावना है।-हर्षवर्धन चौहान, उद्योग मंत्री
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दिनेश कौशल बने बददी शहरी निकाय प्रकोष्ठ के मण्डल संयोजक

बी.बी.एन. 8 फरवरी (तारा) : भारतीय जनता पार्टी जिला सोलन शहरी निकाय प्रकोष्ठों ने मण्डल संयोजकों और सह संयोजकों नियुक्तियां की घोषणा कर दी है। जिला संयोजक लोकेश दत्ता ने बताया कि शहरी निकाय...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रेमिका समेत प्रेमिका का पूरा परिवार गिरफ्तार : हिमाचल में पुलिस से बचने के लिए छुपे… सरपंच अभी भी फरार

लुधियाना  : लुधियाना के हलवारा में बॉडी बिल्डर पवनप्रीत सिंह मुल्लांपुर की मौत मामले में नामजद प्रेमिका किरनदीप कौर समेत सात आरोपियों को थाना सुधार की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हलवारा के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ की हलो माजरा ने जीती बंगला बेली क्रिकेट प्रतियोगिता

फाइनल में हरियाणा की रामपुर जंगी को पराजित किया बंगला बैली में कराई गई क्रिकेट प्रतियोगिता दून के विधायक राम कुमार चौधरी रहे बतौर मुख्य अतिथि बद्दी, 2 मार्च (तारा) सनेड़ पंचायत के बंगला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना व अम्ब में 9 सितम्बर को आयोजित होंगी लोक अदालतें – अनीता शर्मा

ऊना, 9 अगस्त – जिला एवं सत्र न्यायालय ऊना परिसर और अम्ब कोर्ट परिसर में 9 सितम्बर को लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण...
Translate »
error: Content is protected !!