सरकार ऊन के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि पर कर रही विचार : सीएम से मिले वूलफेडरेशन के अध्यक्ष

by
एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश वूल फेडरेशन के नवनियुक्त अध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में गद्दी समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की। उन्होंने इस महत्वपूर्ण पद पर गद्दी समुदाय का प्रतिनिधि नियुक्त करने के लिए सीएम का आभार व्यक्त किया।इस अवसर परसीएम ने कहा कि राज्य सरकार गद्दी समुदाय की कठिनाइयों से अवगत है तथा इस समुदाय से जुड़े विभिन्न मुद्दों का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ऊन के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि पर विचार कर रही है तथा सभी हितधारकों से परामर्श के बाद इस पर निर्णय लिया जाएगा। राज्य सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि भेड़-बकरी पालकों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिले, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।
सीएम सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने संवदेनशील दृष्टिकोण अपनाते हुए मानसून आपदा 2023 के दौरान प्रभावित परिवारों के लिए विशेष राहत पैकेज प्रस्तुत कर मुआवजे की राशि को कई गुणा बढ़ाया। इस पहल के तहत भेड़, बकरी और सूअर की मृत्यु पर वित्तीय सहायता को 4000 रुपये से बढ़ाकर 6000 रुपये किया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पशुपालक समुदाय की सहायता के लिए इस वित्तीय सहायता को और अधिक बढ़ाया जाएगा।
महत्त्वपूर्ण दायित्व के लिए आभार जताया
हिमाचल प्रदेश वूल फेडरेशन के अध्यक्ष मनोज कुमार ने इस महत्त्वपूर्ण दायित्व के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह समर्पण भाव से कार्य कर मुख्यमंत्री की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उनकी नियुक्ति चंबा और कांगड़ा जिला में रहने वाले पूरे गद्दी समुदाय के लिए गर्व की बात है। उन्होंने भेड़ और बकरियों की मृत्यु पर मुआवजे को बढ़ाने के लिए सरकार की सराहना की। इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह और प्रतिनिधिमण्डल के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ के 22 गांवों में लाल डोरा से बाहर रहने वाले परिवारों को जल कनेक्शन देने की मांग, मेयर सौरभ जोशी ने प्रशासक से मांगी मंजूरी

पीने के पानी से कोई परिवार वंचित नहीं रहना चाहिए” — मेयर सौरभ जोशी हजारों परिवारों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद पुनीत महाजन I चंडीगढ़, 2 जून: चंडीगढ़ के 22 पूर्ववर्ती गांवों की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़कों की हो सही मार्किंग, दुर्घटनाएं रोकने के लिए बोर्ड भी लगाएं : जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने दिए निर्देश

सड़क दुर्घटना के घायलों का डेढ़ लाख रुपये तक हो सकता है कैशलैस इलाज हमीरपुर 13 जुलाई। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने पीडब्ल्यूडी, नेशनल हाईवे, पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवा कांग्रेस : 31 कार्यकर्ताओं का सामूहिक इस्तीफा, युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष भंडारी को अपना त्यागपत्र भेजा

शिमला ; शिमला शहरी युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अंकुश कुमार गोनू समेत 31 कार्यकर्ताओं ने सामूहिक इस्तीफा देकर हिमाचल कांग्रेस को एक और झटका दिया है। इन्होंने युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष निगम भंडारी को अपना...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शिवसेना (यूबीटी) चीफ ने परिणाम सामने आने के बाद अपनी रणनीति बदली : इंडिया गठबंधन की आज शाम दिल्ली में होने वाली बैठक में शामिल नहीं होंगे

लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद छोटे सहयोगी दलों की निकल पड़ी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं। वहीं, टीडीपी...
Translate »
error: Content is protected !!