महिंदवानी व भंडियार की जल सप्लाई के लिए 96 लाख की लागत से नई पाइपलाइन डाली जाएगी- डिप्टी स्पीकर रौड़ी  

by
गढ़शंकर, 13 मई: गढ़शंकर से हलका विधायक व डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने बीत इलाके के गांवों महिंदवानी व भंडियार को पानी सप्लाई करने वाली जल सप्लाई स्कीम बिल्ड़ों का मेहंदवाणी के सरपंच व ब्लॉक अध्यक्ष नरेश कुमार राणा के साथ विशेष रूप से पहुंचकर जायजा लिया। इस मौके डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने कहा कि यह स्कीम बहुत पुरानी होने के कारण वाटर सप्लाई की पाइपें अकसर लीक होती रहती हैं, जिसे पीने वाले पानी की सप्लाई की समस्या रहती थी। उन्होंने कहा कि 96 लाख रुपए की लागत से नई पाइपलाइनें डाली जाएंगी, जिससे पानी की सप्लाई निर्विघ्न होगी। श्री रौड़ी ने कहा कि हल्का गढ़शंकर की सभी वाटर सप्लाई स्कीमों के लिए अतिरिक्त मोटरें मुहैया करवाई गई हैं, जिससे पीने वाले पानी की निर्विघ्न सप्लाई होगी। इस दौरान ओएसडी चरणजीत सिंह चन्नी, यूथ अध्यक्ष प्रिंस चौधरी, हरजिंदर सिंह धंजल, धर्मप्रीत सिंह, सहवाज और समूह नगर निवासी शामिल थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डेरा संत नारायण दास शेरपुर ढको में 17 जुलाई को पुण्य तिथि समारोह : संत रमेश दास

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  डेरा 108 संत नारायण दास जी महाराज गांव शेरपुर ढको डेरा कलरां में ब्रह्मज्ञानी, महान परोपकारी, श्रीमान संत अमरदास जी की 15वीं बरसी, श्रीमान संत राम किशन की चौथी बरसी और...
article-image
पंजाब

CEAT टायर्स को प्लांट लगाने का न्योता : सीएम भगवंत मान CEAT टायर्स वाइस चेयरमैन से मिले – सीएम ने ट्वीट कर दी जानकारी

चंडीगढ़ : सीएम भगवंत सिंह मान मिन इंवेस्टमेंट के तहत आज मुंबई में देश के कई बड़े कारोबारियों से मीटिंग कर रहे हैं। जालंधर में टायर कंपनी का प्लांट लगाने को लेकर सीएम मान...
article-image
दिल्ली , पंजाब

राहुल गांधी मलेशिया घूम रहे …आम आदमी पार्टी ने बोला हमला

नई दिल्ली : काग्रेस और आम आदमी पार्टी  के रिश्तों में तल्खी बढ़ती जा रही है। आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल के साथ ही पार्टी के कई नेता कांग्रेस पर हमलावर हैं.इस बीच...
Translate »
error: Content is protected !!