डेरे के बाबा पर जानलेवा हमला – मन्नू महंत के पेट और पांव में लगी गोलियां : अकेला देख बदमाशों ने दिया अंजाम

by
 फिरोजपुर  : पंजाब के फिरोजपुर में बदमाशों ने डेरे के बाबा पर जानलेवा हमला किया है। फिरोजपुर के गांव आसल में दो बदमाश मन्नू महंत बाबा पर दनादन गोलियां चला दी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए।
मन्नू महंत के पेट और पांव में गोलियां लगी हैं। जख्मी हालत में उसे एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। उधर, पुलिस ने सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
अमनदीप उर्फ मन्नू महंत बाबा के करीबियों का कहना है कि यह घटना मंगलवार रात 12 के करीब हुई है। बाबा घर पर अकेला था। दो बदमाश घर पर आए और गोलियां मारकर चले गए। इसके बाद उन्होंने गांव के नंबरदार को सूचित किया। नंबरदार ने पुलिस को फोन कर घटना के बारे में जानकारी दी।
थाना सदर पुलिस के एसएचओ ने बताया कि अमनदीप उर्फ मन्नू महंत बाबा घर पर अकेला था। दो लोग बाबा को गोली मारकर चले गए। पांव और पेट में गोली लगी है। स्थिति नाजुक है अभी बयान देने लायक नहीं है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जल्दी आरोपियों को काबू किया जाएगा। पुलिस ने कहा कि बाबा पर भी मामले दर्ज हैं, होश आने पर बयान लिया जाएगा।
उधर, अस्पताल के चिकित्सकों का कहना है की गोली पेट और पांव में लगी है। सभी एक्स-रे कर लिए गए हैं। मरीज की हालत खतरे से बाहर है, लेकिन अभी वह बयान देने की हालत में नहीं है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सेक्टर-26 में हुए धमाके को लेकर बड़ा खुलासा : वारदात के बाद आरोपी मोहाली जाते समय किसी लाइट पर नहीं रुके,आरोपियों ने काले रंग का पहन लिया था हेलमेट

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ सेक्टर-26 में हुए धमाके को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, सेक्टर-26 में सेविल बार एंड लाउंज और De’orra night club के बाहर ब्लास्ट करने वाले मोटरसाइकिल सवारों...
article-image
पंजाब

केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने वित्त मंत्री से की मुलाकात : जम्मू-कश्मीर की तर्ज पर पंजाब के सीमावर्ती जिलों के लिए विशेष प्रोत्साहन और उद्योग तथा किसानों के लिए प्रोत्साहन की मांग की

नई दिल्ली/चंडीगढ़ : केंद्रीय रेल और खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की और पंजाब से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर लंबी चर्चा की। उन्होंने जम्मू-कश्मीर...
article-image
पंजाब

चिट्टे का टीका लगाने के बाद ओवरडोज से मौत : 17 वर्षीय होनहार कबड्डी खिलाड़ी, दोस्त के साथ कुलगहणा गांव के नशा तस्करों से चिट्टा लेकर आए थे

हलवारा : हलवारा क्षेत्र के थाना दाखा के गांव पमाल वासी 17 वर्षीय होनहार कबड्डी खिलाड़ी शानवीर सिंह की चिट्टे का टीका लगाने के बाद ओवरडोज से मौत हो गई। शानवीर को उसके दोस्त...
Translate »
error: Content is protected !!