सरकारी स्कूल धमाई का 12वीं कक्षा का परिणाम रहा शानदार : नेहा 436 अंक लेकर स्कूल में रही प्रथम

by

गढ़शंकर, 15 मई : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं के नतीजों में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल धमाई का नतीजा शानदार रहा। इस संबंध में जानकारी देते हुए स्कूल प्रिंसिपल मैडम पूनम शर्मा ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी हमारे स्कूल का नतीजा शानदार रहा है। उन्होंने बताया कि स्कूल की छात्रा नेहा ने 436 अंक (87.20%) , प्रीत कौर ने 416 अंक (83.20%) , अभिषेक ने 407 अंक (81.40%) तथा हरमन मान ने 403 (80.60%) अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। इस समय स्कूल प्रिंसिपल तथा समस्त स्टाफ ने टॉपर विद्यार्थियों तथा उनके अभिभावकों को बधाई दी। स्कूल प्रिंसिपल ने कहा कि यह बेहतरीन नतीजे सभी अध्यापकों तथा विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत तथा दृढ़ निश्चय का नतीजा हैं। इस समय स्कूल स्टाफ में मैडम कुलविंदर कौर, मुकेश कुमार, जसवीर सिंह, परमजीत सिंह, बलकार सिंह, कमलजीत कौर, खुशविंदर कौर, दीपक कौशल, सीमा रानी मधु संबियाल, अवतार सिंह और कैप्टन सुरिंदर कुमार मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल पर चाहे जितने भी अत्याचार किए जाएं वह झुकेंगे नहीं : मुख्यमंत्री भगवंत मान

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बृहस्पतिवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर चाहे जितने भी अत्याचार किए जाएं वह झुकेंगे नहीं। मान का यह...
article-image
पंजाब

5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला : पंजाब-हरियाणा हाईकॉर्ट ने दोषी की मौत की सजा को उम्रकैद में बदला

चंडीगढ़ । पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने हरियाणा के पलवल जिले में पांच साल की बच्ची के दुष्कर्म और हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए आरोपित की मौत की सजा को उम्रकैद...
article-image
पंजाब

Rayat Bahra Engineering College Hosts ‘

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Feb.19 :  Rayat Bahra Engineering College, in collaboration with Punjab Technical University, organized the ‘Grassroots Innovators of Punjab’ program to inspire students towards innovation and entrepreneurship. The event witnessed the participation of teachers,...
article-image
पंजाब

रिकवरी मामलों में तेजी लाते हुए पेंडिंग मामलों को दी जाए प्राथमिकताः कोमल मित्तल

डिप्टी कमिश्नर ने राजस्व अधिकारियों की मासिक बैठक की अध्यक्षता की होशियारपुर, 20 जनवरीः डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल की अध्यक्षता में आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में राजस्व विभाग के अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक...
Translate »
error: Content is protected !!