शिक्षकों के 15000 पद स्वीकृत : प्री-प्राइमरी शिक्षकों के लिए 6200 नर्सरी अध्यापकों की की जा रही नियुक्ति

by
एएम नाथ। शिमला । शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने शिक्षा विभाग में कार्यरत 778 अंशकालिक  जलवाहकों को नियमित किया है। 31 मार्च तक अंशकालिक जलवाहक  और दैनिक वेतनभोगी के रूप में संयुक्त रूप से 11 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वालों को चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर नियमित किया है।
राज्य सरकार ने कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांग को पूरा किया है। प्रेस को जारी बयान में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि शिक्षकों के 15000 पद स्वीकृत किए गए हैं। इनमें प्राथमिक शिक्षा विभाग में 3900 पद शामिल हैं। राज्य चयन आयोग के माध्यम से 3100 पद भरे जाएंगे। प्री-प्राइमरी शिक्षकों के लिए 6200 नर्सरी अध्यापकों की नियुक्ति की जा रही है।
कार्यवाहक प्रधानाचार्यों की सेवाएं नियमित :  रोहित ठाकुर ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के दौरान शिक्षा क्षेत्र में भर्ती प्रक्रिया रुकी हुई थी, लेकिन वर्तमान सरकार रिक्त पदों को भरकर शिक्षा क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए प्रमुखता से कार्य कर रही है। प्रदेश भर के शिक्षण संस्थानों में कार्यरत 200 से अधिक कार्यवाहक प्रधानाचार्यों की सेवाएं नियमित की गई हैं।
483 सहायक प्रोफेसर की भर्ती :  इसके साथ ही उच्च शिक्षा विभाग में 483 सहायक प्रोफेसर की भर्ती की गई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने पिछले अढ़ाई वर्षों के दौरान स्कूलों में 700 लेक्चरर की नियुक्ति की है, जबकि पूर्व भाजपा सरकार ने पांच वर्षों के कार्यकाल के दौरान केवल 511 लेक्चरर की नियुक्ति की थी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किए गए सुधारों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

चम्बा में “अपनी पूंजी, आपका अधिकार” अभियान के तहत दो विशेष शिविर 12 व 13 दिसंबर को

अग्रणी बैंक चम्बा और आरबीआई शिमला की संयुक्त पहल: अज्ञात जमा राशि के लिए जागरूकता शिविर हरिपुर और खज्जियार में लगेंगे कैंप, जनता को मिलेगा अज्ञात जमा राशि का त्वरित समाधान एएम नाथ। चम्बा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कंचनप्रीत गिरफ्तार :अमृतसर में 6 घंटे हुई पूछताछ : सरकार राजनीतिक बदले के तहत कार्रवाई कर रही – वल्टोहा

तरनतारन  : तरनतारन उपचुनाव में अकाली दल उम्मीदवार सुखविंदर कौर की बेटी कंचनप्रीत कौर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कंचनप्रीत पर उपचुनाव के दौरान 4 अलग-अलग मामलों में एफआईआर दर्ज की गई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बद्दी नगर निगम में फर्जी मतदाता पंजीकरण का मुद्दा उठाया, उच्च न्यायालय जाने की चेतावनी

हंसराज चंदेल की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त सोलन को सौंपा ज्ञापन बद्दी, 22 जून (तारा) : हिमाचल भाजपा किसान मोर्चा के कोषाध्यक्ष एवं दून किसान मोर्चा के प्रभारी हंसराज चंदेल ने बद्दी नगर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दूसरे चरण में हमीरपुर की 82 पंचायतों में 74.94 प्रतिशत मतदान

एएम नाथ : हमीरपुर 28 मई। पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के दूसरे चरण में वीरवार को जिला हमीरपुर की 82 ग्राम पंचायतों में लगभग 74.94 प्रतिशत मतदान हुआ। इन पंचायतों में प्रधान एवं उपप्रधान...
Translate »
error: Content is protected !!