ज्योति मल्होत्रा की कॉल डिटेल से नया खुलासा…वृंदावन पहुंची सेना पुलिस, उस युवक की तलाश .. जिसके संपर्क में थी वो

by
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार हरियाणा के हिसार निवासी यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की जांच में वृंदावन से कनेक्शन सामने आया है। वह वृंदावन के एक युवक से लगातार संपर्क में थी।
इसकी जानकारी जुटाने के लिए सेना पुलिस भी रविवार को वृंदावन पहुंची। थाना पुलिस को मामले की जानकारी देने के बाद लौट गई। पुलिस युवक तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
              यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप है। पुलिस से लेकर सुरक्षा एजेंसियां मामले की गहराई से जांच कर रहीं हैं। इसी बीच रविवार को सेना पुलिस वृंदावन थाने पहुंची। सेना पुलिस ने थाना पुलिस को ज्योति मल्होत्रा द्वारा वृंदावन के एक युवक से फोन पर लगातार संपर्क में रहने की जानकारी दी। बताया कि ज्योति की कॉल डिटेल से सेना पुलिस को यह जानकारी हाथ लगी है।
             सेना पुलिस के अधिकारियों ने थाना पुलिस के साथ संबंधित युवक का नंबर भी साझा किया। कुछ देर रुकने के बाद ही सेना पुलिस लौट गई लेकिन इसके बाद थाना पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस युवक की तलाश में जुट गई है। माना जा रहा है कि इस युवक से पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं।
वृंदावन थाने के अपराध निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सेना पुलिस ने इस मामले में जानकारी साझा की है। थाना पुलिस अब अपनी तरफ से जांच कर रही है और उस युवक के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है, जिससे ज्योति संपर्क में थी। पुलिस अन्य पहलुओं की भी गहराई से जांच कर रही है।
कहीं बड़े नेटवर्क का हिस्सा तो नहीं युवक
वृंदावन के युवक से ज्योति मल्होत्रा के संपर्क सामने आने के बाद पुलिस की भी चिंता बढ़ गई है। पुलिस जल्द से जल्द उस युवक तक पहुंचना चाहती है। सूत्रों के अनुसार युवक तक पहुंचने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि वह भी ज्योति के जासूसी नेटवर्क का हिस्सा था या फिर अनजाने में वह उससे जुड़ा था। आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

महाराष्ट्र में झूठ का झंडा गाड़ रहे हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू :जयराम ठाकुर

2 साल में एक किस्त पेंशन नहीं धोखा देना कहलाती,   बिना गारंटी दिए हमने प्रदेश को सुविधाएं देकर अपना फर्ज निभाया एएम नाथ। मंडी :   मंडी से जारी वक्तव्य में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ऊना में 20 करोड़ से लगेगा आलू प्रोसेसिंग प्लांट – प्राकृतिक खेती की गेहूं 60 और मक्की 40 रुपये प्रति किलो की एमएसपी पर खरीदेगी सरकार : मंत्री प्रो. चंद्र कुमार

रोहित जसवाल। ऊना, 15 अप्रैल। कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने हिमाचल दिवस पर ऊना में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला...
article-image
पंजाब

जज के नाम पर 30 लाख रिश्वत मांगने के आरोप में वकील और बिचौलिया गिरफ्तार

चंडीगढ़ । बठिंडा में तैनात जज के नाम पर 30 लाख रुपये रिश्वत मांग रहे एक नामी वकील और बिचौलिये को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए वकील की पहचान सेक्टर 15 निवासी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

एएम नाथ । शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर शिमला स्थित लोक भवन में हिमाचल प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल कविंद्र गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल कविंद्र...
Translate »
error: Content is protected !!