55 उम्मीदवारों ने पास की खनन रक्षक की शारीरिक दक्षता परीक्षा : 5 पदों के लिए कुल 108 आवेदकों में से 91 उम्मीदवारों ने परीक्षा में लिया भाग

by
रोहित जसवाल।  हमीरपुर 20 मई :  जिला में खनन रक्षकों के 5 पदों को भरने के लिए मंगलवार को यहां अणु स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण के मैदान में उम्मीदवारों का शारीरिक दक्षता परीक्षण किया गया। कुल 108 आवेदकों में से 91 उम्मीदवारों ने इस परीक्षण में भाग लिया। इनमें 60 युवक और 31 युवतियां शामिल थीं। परीक्षण में कुल 55 उम्मीदवार सफल हुए, जिनमें 42 युवक और 13 युवतियां शामिल हैं।
यह शारीरिक दक्षता परीक्षण की प्रक्रिया एडीसी अभिषेक गर्ग की उपस्थिति में पूर्ण की गई।
इस अवसर पर खनन अधिकारी एवं चयन समिति के सदस्य सचिव राजीव कालिया, डीएसपी हमीरपुर, उद्योग विभाग की प्रबंधक रीता देवी, ईआई प्रवेश कपूर, उद्योग प्रसार अधिकारी सुमन, मनदीप, गगन, प्रदीप कुमार, उद्योग विभाग और खनन विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शाहपुर क्षेत्र में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं, स्थानीय आर्थिकी होगी सुदृढ़ : केवल सिंह पठानिया

क्षेत्र में पर्यटन विकास को लेकर मुख्यमंत्री से कांगड़ा एयरपोर्ट पर की विस्तृत चर्चा एएम नाथ। धर्मशाला :  उप मुख्य सचेतक एवं शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा है कि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

घोर कलियुग! बेटी-दामाद ने ही लगा दी पिता के खाते में सेंध, निकाले 1.10 करोड़ रुपये, केस दर्ज

रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में बीएचईएल से रिटायर एक बुजुर्ग कर्मचारी के बैंक खातों से फर्जी हस्ताक्षर के जरिये बेटी और दामाद ने एक करोड़ 10 लाख रुपये निकाल लिए। बैंक से स्टेटमेंट निकलवाने पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट : केवल सिंह पठानिया

रैत में उपमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक, प्रत्येक विभाग को नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश एएम नाथ। धर्मशाला : ब्लॉक कार्यालय के समिति हाल में मानसून तैयारियों को लेकर उपमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चंबा में युवकों के साथ मारपीट मामले में 15 आरोपी गिरफ्तार, 4 वाहन जब्त

पुलिस को जांच के दौरान वाट्सएप चैट भी मिली, मास्टरमाइंड का लगाया जा रहा पता : एएसपी एएम नाथ। चम्बा :  चम्बा शहर के सुराड़ा मोहल्ले में चामुंडा मंदिर के पास युवकों से मारपीट...
Translate »
error: Content is protected !!