भाई ने कर डाली बहन की हत्या : हत्या का कारण जुए की लत – बीसीए की पढ़ाई कर रही थी मृतका

by

अमृतसर। थाना मोहकमपुरा के अधीन पड़ते राजेश नगर की गली नंबर 13 में रहने वाली निशा भारती (21) की मंगलवार की देर रात चाकू गोद कर हत्या कर दी गई। परिवार ने आरोप लगाया कि चचेरे भाई ने संजीव उर्फ संजू ने ऑनलाइन जुए के लिए पैसे नहीं मिलने पर उक्त वारदात को अंजाम दिया है।

संजू ऑनलाइन जुआ खेलने का आदी है और वह निशा के कमरे में चोरी करने की नीयत से ही घुसा था जब निशा ने उसे चोरी करते देख लिया तो उसने चाकू मार कर उसकी हत्या कर दी। उधर, बुधवार की सुबह जब पुलिस को घटना का पता लगा तो संदेह के आधार पर संजू को गिरफ्तार कर लिया गया।

एडीसीपी जसरूप कौर बाठ ने बताया कि आरोपित ने पुलिस के समक्ष अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। एडीसीपी ने बताया कि घटना के दौरान अलमारी से पैसे चोरी करते हुए निशा ने संजीव को रंगे हाथों पकड़ लिया था। अपराध छिपाने के लिए आरोपित ने बहन की हत्या कर दी।

उधर, मृतका की मां बबिता देवी ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी निशा पास ही एक संस्थान से बीसीए की पढ़ाई कर रही थी। एक ही मकान के ग्राउंड फ्लोर पर उनका जेठ और पहली मंजिल पर वह अपने परिवार के साथ रहती हैं। जेठ का बेटा संजीव उर्फ संजू भी वहीं बीसीए कर रहा है। दोनों एक ही जगह पर बैठकर अकसर पढ़ाई करते थे। लेकिन परिवार में किसी को पता नहीं था कि संजीव ऑनलाइन जुआ खेलता है।

रोजाना की तरह उनके पति मंगलवार की रात 7 बजे बटाला रोड पर स्थित एक फैक्ट्री में काम करने के लिए चले गए थे। उनके जाने के बाद निशा और वह दोनों घर में अकेले थे। रात 10 बजे संजीव बेटी के साथ पढ़ाई करने के लिए उनके पास आ गया और लाइट नहीं होने के कारण वह लौट भी गया। रात डेढ़ बजे जब वह नींद से जागी तो बेटी के पास जाकर देखा तो उसका शव खून से लथपथ जमीन पर गिरा पड़ा था। घटना के तुरंत बाद उन्होंने पुलिस को जानकारी दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

जनवादी स्त्री सभा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को किसान अंदोलन को समर्पित करते हुए रोष धरना दिया और पुतला फूंका

गढ़शंकर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस जनवादी स्त्री सभा दुारा किसान अंदोलन को समर्पित करते हुए कृषि कानूनों के रद्द करने की मांग को लेकर  स्थानीय रिलांयस माल के समक्ष रोष धरना दिया और केंद्र सरकार...
article-image
पंजाब

पंजाब में एडेड स्कूल नीतियों के खिलाफ शिक्षकों का “जेल भरो आंदोलन” 7 नवंबर से

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : पंजाब सरकार की एडेड स्कूल विरोधी नीतियों के खिलाफ राज्यभर के एडेड स्कूलों के शिक्षक, कर्मचारी और पेंशनभोगी 7 नवंबर को त arnतारन में “जेल भरो आंदोलन” शुरू करेंगे। इस...
article-image
पंजाब

1 आरोपी को लगी गोली, 2 गिरफ्तार : आतंकी लखबीर के गुर्गों और पुलिस के बीच मुठभेड़

 तरनतारन : कनाडा में बैठकर पंजाब में आतंकी वारदातों को अंजाम दिला रहे लखबीर सिंह हरिके के तीन गुर्गों व पुलिस के बीच शुक्रवार देर रात को मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ गांव भुल्लर की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

1 करोड़ रुपए, 3 किलो सोना लूटा : दीवार फांदकर घर में घुसे थे 4 लुटेरे, बंदूक की नोक पर पारिवारिक सदस्यों के हाथ-पैर बांधकर धमकाया

अमृतसर : चार नकाबपोश बदमाशों ने सुबह करीब साढ़े चार बजे अमृतसर कोर्ट रोड पर एक कारोबारी के घर करोड़ों की डकैती की। मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी शहर के सबसे पॉश इलाके में...
Translate »
error: Content is protected !!