अवैध शराब के खिलाफ होशियारपुर में आबकारी विभाग की ओर से चलाया जा रहा है सख्त अभियान

by

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :  हाल ही में अमृतसर ज़िले के मजीठा क्षेत्र में घटित दुर्भाग्यपूर्ण घटना के मद्देनज़र पंजाब सरकार के निर्देशों पर आबकारी विभाग होशियारपुर की ओर से होशियारपुर पुलिस और सिविल प्रशासन के सहयोग से ज़िले में व्यापक स्तर पर छापेमारी कर अवैध शराब की बरामदगी की जा रही है।

सहायक कमिश्नर (आबकारी) हनुवंत सिंह, आबकारी अधिकारी नवजोत भारती (होशियारपुर-1) और प्रीत भुपिंदर सिंह (होशियारपुर-2) की निगरानी में ज़िलेभर में युद्धस्तर पर अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। मजीठा कांड के बाद पिछले एक सप्ताह में आबकारी विभाग की ओर से 50 से अधिक रेडें की गई।

जानकारी देते हुए सहायक कमिश्नर (आबकारी) हनुवंत सिंह ने बताया कि गत एक सप्ताह में 13 एफआईआर की गई, 11 गिरफ्तार किए गए व 152 बोतलें, 25000 किलो लाहन व 101.25 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। उन्होंने बताया कि मंड क्षेत्रों से बड़ी मात्रा में लाहन बरामद की गई है। इसमें 40 तिरपाल, 10 ड्रम और अवैध शराब निकालने के लिए उपयोग किए गए अन्य उपकरण शामिल हैं।

सहायक कमिश्नर ने बताया कि आबकारी विभाग द्वारा ज़िले में लगातार नाके लगाए जा रहे हैं और लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारी गांव-गांव जाकर अवैध शराब के दुष्परिणामों की जानकारी दे रहे हैं और नागरिकों से अभियान में सहयोग की अपील कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि 19 मई को सुंदर नगर और बलबीर कॉलोनी (होशियारपुर शहर) में आबकारी विभाग और पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान नागरिकों को अवैध शराब की सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि यदि किसी को अवैध शराब के कारोबार से जुड़े किसी व्यक्ति की जानकारी हो, तो वह तुरंत आबकारी विभाग को सूचित करे। इस उद्देश्य से अधिकारियों के मोबाइल नंबर आम जनता से साझा किए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने सभी संबंधित अधिकारियों (एसडीएम, बीडीपीओ, थाना प्रमुख आदि) को अभियान में पूर्ण सहयोग देने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी संदीप कुमार मलिक ने भी विभागीय अधिकारियों को समन्वय और सहयोग के निर्देश दिए हैं। आबकारी विभाग की ओर से पुरजोर कोशिश की जा रही है कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके व सरकार के राजस्व को सुरक्षित किया जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पद्दी सूरा सिंह स्कूल में साइंस अध्यापकों का एक दिवसीय सेमिनार आयोजित 

गढ़शंकर, 22 जनवरी: आज सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल पद्दी सूरा सिंह में प्रिं. कृपाल सिंह के नेतृत्व में एससीआरटी पंजाब मोहाली के दिशा-निर्देशों के अनुसार ब्लॉक गढ़शंकर-1, गढ़शंकर-2 और ब्लाक कोटफतूही के विज्ञान...
article-image
पंजाब

भाई कन्हैया जी मानव सेवा दिवस पर विद्यार्थियों को दी जाएगी प्राथमिक सहायता ट्रेनिंग: अमित महाजन

20 सितंबर को जिले में भाई कन्हैया जी मानव सेवा दिवस मनाने संबंधी प्रशासनिक अधिकारियों व स्वयंसेवी संस्थाओं के बीच हुई बैठक अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने संबंधित विभागों व एन.जी.ओज को सौंपी जिम्मेदारियां 17...
article-image
पंजाब

298 आवेदनों का निपटारा : पुलिस द्वारा सब डिवीजन स्तर पर शिकायत निवारण कैंप आयोजित 

 होशियारपुर  , 4 फरवरी: एसएसपी सुरेंद्र लांबा आईपीएस वरिष्ठ पुलिस कप्तान होशियारपुर के निर्देशानुसार सभी पुलिस स्टेशनों और उप-मंडल स्तर पर जनता की शिकायतों के समाधान के लिए 3 और 4 फरवरी को एक...
Translate »
error: Content is protected !!