गढ़शंकर पुलिस ने 10 ग्राम हेरोइन समेत युवक को किया काबू

by
गढ़शंकर, 23 मई: गढ़शंकर पुलिस द्वारा एक युवक  को 10 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी देते हुए एसएचओ पुलिस थाना गढ़शंकर इंस्पेक्टर जयपाल ने बताया कि संदीप मलिक आईपीएस एसएसपी होशियारपुर द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाई मुहिम तहत डॉ मुकेश कुमार एसपीडी होशियारपुर के नेतृत्व में तथा जसप्रीत सिंह उप  पुलिस कप्तान सब डिवीजन  गढ़शंकर की हिदायतों के अनुसार इंस्पेक्टर जयपाल की निगरानी में एएसआई ओंकार सिंह पुलिस चौकी बीनेवाल थाना गढ़शंकर ने समेत पुलिस पार्टी गश्त दौरान गांव डल्लेवाल से गगनदीप सिंह उर्फ सोनू पुत्र गुरबचन सिंह निवासी गुरु नानक नगर नवांशहर को काबू कर उससे 10 ग्राम हेरोइन बरामद की है। उसके खिलाफ अपराधिक धारा 21-61-85 एनडीपीएस एक्ट तहत मामला दर्ज कर दोषी को अदालत में पेश कर तथा पुलिस रिमांड हासिल कर गहराई से जांच की जा रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

किसान आंदोलन-02 : 3 किसानों और 3 पुलिस जवानों की मौत – पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर गंवाई जान

चंडीगढ़ :  पंजाब-हरियाणा के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर 13 फरवरी से में चल रहे किसान आंदोलन दौरान 8 दिनों में अलग-अलग कारणों से अभी तक  6 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने...
article-image
पंजाब

मरहूम पत्रकार नरिन्दर सिंह डानसीवाल की याद में पहला यादगारी समागम -परिवार की तरफ से पत्रकार बावा डानसीवाल यादगारी पुरुस्कार के साथ सन्मानित

गढ़शंकर । पंजाबी के प्रसिद्ध लेखक और पत्रकार नरिन्दर सिंह डानसीवाल की पहली बरसी उनके परिवार की तरफ से मनायी गई।इस मौके इलाके के बड़ी संख्या में लेखक और पत्रकार शामिल हुए। इस मौके...
article-image
पंजाब

अविश्वास प्रस्ताव खारिज : मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर के खिलाफ विपक्ष साबित नहीं कर पाया दो तिहाई बहुमत

होशियारपुर, 19 अगस्त :   मेयर नगर निगम होशियारपुर सुरिंदर कुमार ने बताया कि 18 अगस्त को नगर निगम के बी.आर. अंबेदकर मीटिंग हाल में हाउस की विशेष बैठक हुई, जिसमें कुल 45 पार्षद उपस्थित...
Translate »
error: Content is protected !!