पुलिस और लुटेरा गैंग के बदमाशों के बीच मुठभेड़ : पुलिस फायरिंग में बदमाश घायल, तीन आरोपी गिरफ्तार

by
अमृतसर :  पुलिस और लुटेरा गैंग के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। लूटेरा गिरोह के शातिरों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर बदमाशों ने गोली चला दी। पुलिस की तरफ से भी जवाबी कार्रवाई की गई।
पुलिस की फायरिंग में एक आरोपी को गोली लग गई और वह जख्मी हो गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जख्मी आरोपी सहित उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान कंवलप्रीत सिंह, वासन सिंह और गुरभेज सिंह भेज के तौर पर हुई है। आरोपी कंवलप्रीत पुलिस की गोली से घायल हुआ है। आरोपियों से पुलिस ने एक पिस्तौल और एक कार बरामद की है। यह कार इन बदमाशों ने 7 मई को रंजीत एवेन्यू इलाके से एक राहगीर से पिस्तौल के बल पर लूटी थी।
               पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि 7 मई की रात को रंजीत एवेन्यू निवासी आदेश कपूर अपने काम से घर लौट रहे थे। इसी दौरान तीन बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया और गोली मारने की धमकी देकर कार लूट ले गए। वारदात के तुरंत बाद आदेश कपूर ने शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जांच शुरू की थी। शुक्रवार दोपहर को पुलिस को सूचना मिली कि रंजीत एवेन्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की तरफ से एक किया कार बिना नंबर के घूम रही है। इस तहत पुलिस टीम की ओर से तुरंत ट्रैप लगाकर नाकाबंदी की गई। तीनों आरोपी कार में सवार होकर आ रहे थे। पुलिस ने इन्हें रुकने का इशारा किया गया, लेकिन आरोपी वहां से भागने लगे। पुलिस टीम ने इनका पीछा किया तो आरोपी कंवलप्रीत सिंह पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी को गोली लगी और घेरा डालकर गिरफ्तार इन्हें कर लिया। गोली लगने से घायल हुए आरोपी को हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया है। वहीं अन्य दो बदमाशों से पूछताछ की जा रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

ग्यारवें विशाल भंडारे का पोस्टर जारी : श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड गढ़शंकर दुआरा 26 जून से लगाया जाएगा

गढ़शंकर :श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड गढ़शंकर द्वारा समस्त इलाका निवासियों के सहयोग से श्री अमरनाथ जी की यात्रा तथा अन्य धार्मिक स्थानों की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए ग्यारवां...
article-image
दिल्ली , पंजाब

पंजाब में पेपर लीक का आरोप निराधार, शिक्षा में सुधार को बदनाम करने की कोशिश : केजरीवाल

नई दिल्ली, 27 जुलाई । आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में पेपर लीक के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे राजनीतिक...
Translate »
error: Content is protected !!