41.4 लाख रुपए की लागत से डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने किया सरकारी स्कूलों में विकास कार्यों का उद्घाटन

by
सरकारी स्कूलों के विकास में पंजाब सरकार की ओर से नहीं छोड़ी जा रही कोई कमी: जय कृष्ण सिंह
गढ़शंकर/होशियारपुर, 24 मई: :  पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई शिक्षा क्रांति अभियान के अंतर्गत सरकारी स्कूलों के विकास कार्यों को नई दिशा मिल रही है। इसी क्रम में पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने आज गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में 41.4 लाख रूपए की लागत से निर्माण कार्यों का उद्घाटन किया।
डिप्टी स्पीकर ने सरकारी प्राइमरी स्कूल टूटोमजारा, प्राइमरी स्कूल मेघोवाल दोआबा, मिडिल स्कूल मुग्गोवाल, मिडिल स्कूल लंगेरी और सीनियर सेकेंडरी स्कूल माहिलपुर में नए क्लासरूम, चारदीवारी, शौचालय, पीने के पानी की व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं का उद्घाटन करते हुए कहा कि पंजाब सरकार सरकारी स्कूलों को निजी स्कूलों से बेहतर बनाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए संकल्पबद्ध है। हमारा उद्देश्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को भी बेहतर शैक्षणिक माहौल मिले, ताकि वे आत्मविश्वास से भरकर आगे बढ़ सकें।
उन्होंने बताया कि इन विकास कार्यों पर लाखों रुपए की लागत आई है और इसका मकसद विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित, स्वच्छ और अनुकूल शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करना है। श्री रौड़ी ने स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और गांव वासियों से अपील की कि वे इन सुविधाओं का संरक्षण करें और बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करें।
कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, अध्यापक, विद्यार्थी और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खेल मे करियर बनाएं और आगे बढ़े – अध्यक्ष राजीव वालिया।

कपूरथला/दलजीत अजनोहा : युवा खेल भलाई बोर्ड की ओर से विशेष मीटिंग का आयोजन अध्यक्ष राजीव वालिया की अगुवाई में फाइटर स्पोर्ट्स जोन कपूरथला में किया गया। इस मीटिंग में अध्यक्ष राजीव वालिया और...
article-image
पंजाब

8 से अधिक टीचर्स सस्पेंड : पंचायत चुनावों में काम में लापरवाही करने के थे आरोप

चंडीगढ़  :  पंजाब के इन शिक्षकों को सस्पेंड करने का आदेश, महंगी पड़ी ये गलती पंजाब में टीचर्स को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब के शिक्षा विभाग ने उन टीचर्स पर...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर-नंगल सड़क अपना अस्तित्व खो रही : मट्टू

गढ़शंकर : सोमवार को कंडी संघर्ष कमेटी की मीटिंग खानपुर व बीरमपुर में जरनैल सिंह और नंबरदार किशन की अगुवाई में की गई। इस मीटिंग में कंडी संघर्ष कमेटी द्वारा 29 अप्रैल को ट्रक...
Translate »
error: Content is protected !!