पकड़ना, पीटना और रिश्वत लेना आम बात…पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांता चावला का बड़ा बयान पंजाब पुलिस को लेकर

by
अमृतसर। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री प्रो. लक्ष्मीकांता चावला ने कहा कि पंजाब में सीआईए स्टाफ और पुलिस द्वारा रिमांड लेना या न लेना पकड़कर पीटना या न पीटना एक अच्छी खासी इंडस्ट्री है और इसके नाम पर लाखों रुपयों का देन लेन होता है।
              असली बात तो यह है कि कोई सुनने को तैयार नहीं।   बार-बार पंजाब पुलिस को लिखा कि जिनका काम रिमांड लाना और अपनी हिरासत में रखकर पूछताछ करना है क्या उन पर कोई नियंत्रण है या नहीं? रिमांड न मांगने की भी रिश्वत चलती है और रिमांड मांगने की भी। रिमांड पर लेकर किस तरह पूछताछ करनी है यह भी पुलिस की इच्छा या अगर किसी ने चांदी की चाबी लगाई है तो उसकी इच्छा पर चलता है।
                     सीआईए स्टाफ का तो अगर सरकार ने नियंत्रण रखना है तो एक महीने से ज्यादा किसी भी पुलिस कर्मचारी, अधिकारी को इस महकमे में न रहने दिया जाए। मैंने बहुत पहले भी लिखा था कि पुलिस थानों के मुंशी तीन महीने से ज्यादा एक सीट पर न रखे जाएं। थानों में अगर मुंशी बदलते रहें और सीआईए स्टाफ का कोई भी अधिकारी कर्मचारी एक महीने से ज्यादा उस विभाग में न रहे तब शायद कुछ सुधार हो सकता है। वैसे यह भी हो सकता है कि एक महीना रहने वाले सब काम जल्दी जल्दी कर लें, पर मुझे पूरा विश्वास है कि अगर पंजाब पुलिस के अधिकारी चुनकर ईमानदार कर्मचारियों को लगाएंगे तो सीआईए प्रभावी भी होगा और रिश्वत रहित भी हो जाएगा।
हर एसएसपी, पुलिस कमिश्नर जानता है कि उनके कौन से अधिकारी कर्तव्यनिष्ठ और ईमानदार हैं। सिफारिश पर नहीं, अपनी सूझबूझ से अगर थानों में तथा सीआईए स्टाफ में नियुक्ति की जाएगी तब कुछ पुलिस का कार्य व्यवहार बदलेगा। फगवाड़ा पुलिस को धन्यवाद जो उन्होंने सीआईए स्टाफ के अढ़ाई लाख रुपये रिश्वत लेते कर्मचारी पकड़े।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

साढ़े चार करोड़ की हेरोइन के साथ पकड़े गए थे आरोपी : चोरी की कार को पीड़ित के घर पर किया पार्क, मालिक ने पूछा तो पिस्तौल निकाल कर किए घर पर फायर

श्री मुक्तसर साहिब : सीआइए स्टाफ की ओर से विगत दिन एक किलो 150 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़े गए आरोपितों ने ही दो फरवरी की देर रात गोनियाना रोड गली नंबर नौ में किशोर...
article-image
पंजाब

5500 होमगार्ड जवानों की होगी भर्ती : पंजाब सरकार का बड़ा फैसला

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सीमा सुरक्षा को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश की सीमाओं को और भी ज़्यादा सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से उन्होंने आला अफसरों के साथ एक अहम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अवैध इबादतगाह नहीं बर्दाश्त : हिमाचल प्रदेश में शिमला से कुल्लू तक हिंदुओं का प्रदर्शन, सड़क पर किया हनुमान चालीसा पाठ

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में अवैध इबादतगाहों के खिलाफ कई जगह प्रदर्शन हुए। इस दौरान हिंदुओं ने सड़क पर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।हिमाचल प्रदेश के संजौली मस्जिद के अवैध निर्माण...
article-image
पंजाब , हरियाणा

पंजाब और हरियाणा का लड़ेंगे चुनाव : गुरनाम सिंह चढूनी का बड़ा ऐलान

चंडीगढ़ । किसान नेता और 2020 के किसान आंदोलन का प्रमुख चेहरा गुरनाम सिंह चढूनी ने हरियाणा विधानसभा और पंजाब उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया है। गुरनाम चढूनी ने कल शाम यह ऐलान किया। ये...
Translate »
error: Content is protected !!