रेलवे का नकली अधिकारी गिरफ्तार, ठगी करने का लगा आरोप; फर्जी आईकार्ड भी बरामद

by
लुधियाना। पंजाब के लुधियाना जिले के थाना डिवीजन नंबर छह की पुलिस ने रेलवे का अधिकारी बनकर लोगों से ठगी करने वाले आरोपित को काबू किया है। उसके पास से पुलिस ने फर्जी आईकार्ड बरामद किया है।
पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। थाना डिवीजन नंबर छह प्रभारी कुलवंत कौर ने बताया कि एएसआई ओंकार सिंह को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति खुद को रेलवे का अधिकारी बता रहा है और उसके पास रेलवे का आईकार्ड भी है।
जब व्यक्ति से पूछताछ की तो उसकी पहचान विकास कुमार गुप्ता निवासी हिम्मत सिंह नगर दुगरी के तौर पर हुई है। दूसरी तरफ अभी तक पुलिस के पास किसी ने भी इस संबंध में बयान दर्ज नहीं करवाया है कि उसने किसके साथ ठगी की है। उसके किस स्तर का अधिकारी बनकर आईकार्ड तैयार करवाया था। इसकी जानकारी भी पुलिस नहीं दे रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट ने किए 38 जजों के तबादले : मालेरकोटला बना नया सत्र मंडल

चंडीगढ़ : पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने वीरवार को पंजाब की निचली अदालतों की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए बड़े स्तर पर फेरबदल किया है। मुख्य न्यायाधीश के आदेशानुसार राज्य...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हथकड़ी लगाई : अमेरिका में मृतधारी युवक को कृपाण उतारने के लिए कहा, मना करने पर लगाई हथकड़ी

जालंधर । अमेरिका की नॉर्थ कैरोलिना यूनिवर्सिटी में एक सिख छात्र के साथ वहां की पुलिस द्वारा बदसलूकी किए जाने का मामला सामने आया। हालांकि यह कोई रंगभेद या घृणा का मामला नहीं है।...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जवाहर नवोदय विद्यालय ने छठी कक्षा के दाखिले के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन की तिथि 8 फरवरी तक बढ़ाई

विद्यार्थी विद्यालय की वैबसाइट www.navodaya.gov.in पर करवा सकते हैं आनलाइन रजिस्ट्रेशन होशियारपुर, 31 जनवरी: जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही की प्रिंसिपल रंजू दुग्गल ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही में छठी कक्षा में दाखिला...
article-image
पंजाब

23.12 मिनट की एवरेज से 336 शिकायतों का किया गया निपटारा – जिले के सभी विधान सभा क्षेत्रों की 100 प्रतिशत रही कारगुजारी

सी-विजल एप: 100 मिनट से भी कम समय में शिकायतों का निपटारा करने में होशियारपुर पंजाब में अव्वल डिप्टी कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इसी गति से कार्य...
Translate »
error: Content is protected !!