50 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं कि उप मुख्यमंत्री मुकेश अगिनहोत्री ने किए शिलान्यास और लोकार्पण

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 27 मई। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री आज (मंगलवार) को हरोली विधानसभा में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सरकार कृतसंकल्प है और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।
May be an image of 6 people, temple and text that says "प्राथमिक स्वास्थ OOn MA लाकापंध श्री मुकेश अरि माननोत C 新品號"
27.41 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास
मुकेश अग्निहोत्री ने 11.77 करोड़ रूपये से गोंदपुर बेहली से बाथू-गुरूपलाह सड़क का चौड़ीकरण और सुधारीकरण तथा गोंदपुर जयचंद खड्ड पर पुल के निर्माण कार्य, 21..61 करोड़ की लागत से उमराली-ढिलवां-हीरां-थहड़ा-पूबोवाल से पोलियां वाया कुठारबीत लिंक रोड़ के अपग्रडेशन कार्य, करीब 1.17 करोड़ की राशि से बनने बाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलोह (लेवल-दो) और नगनोली में 4.46 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले गौ अभ्यरण(गौ सदन) का का शिलान्यास किया।
May be an image of 4 people and text
इसके साथ ही उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण किए जिसमें 20-20 लाख रूपये की लागत से गोंदपुर जयचंद और बढे़ड़ा में निर्मित रेन शेल्टर, लगभग 4 करोड़ की लागत से निर्मित हरोली बस अड्डा, गोंदपुर बुल्ला में 94 लाख से निर्मित व्यवसायिक प्रोत्साहन केंद्र, 1.14 करोड़ रूपये से बाथू पंचायत में सामुदायिक केंद्र एवं कॉमन सर्विस सेंटर और 1.02 करोड़ से कुठारबीत में निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल है।
May be an image of 4 people, temple and text
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली बस अड्डे के निर्मित होने से स्थानीयवासियों को बस के इंतजार के लिए धूप और बारिश में सुविधा मिलेगी। इस बस अड्डे में 2 फ्लोर, 8 बस काऊटर, एचआरटीसी स्टाफ के कर्मचारियों के लिए अलग कार्यलय व रहने-ठहरने के लिए अलग-अलग रूम, क्रू रूम, दुकानें, शौचालय सहित विभिन्न प्रकार की सुविधाएें उपलब्ध है।
May be an image of 7 people, temple and textउप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इस परियोजना की प्रारंभिक अनुमानित लागत लगभग 7 करोड़ रुपये थी लेकिन कुशल योजना, प्रभावी निगरानी और प्रशासनिक समर्पण के चलते निर्माण कार्य लगभग आधी लागत में पूरा किया गया। इससे सरकार को करीब 3.60 करोड़ रुपये की उल्लेखनीय बचत हुई है।
May be an image of 5 people, dais, temple and text
उन्होंने कहा कि गोंदपुर बुल्ला में उद्योग विभाग के व्यवसायिक प्रोत्साहन केन्द्र स्थापित किया गया है। यह बल्क ड्रग पार्क परियोजना का हिस्सा हैं था यहां पर आने वाले कारोबारियों को बढ़िया बैठक स्थल व रहने की उत्तम व्यवस्था मिलेगी।
May be an image of 7 people, temple, dais and text that says "लोक निर्माण विभाग उप मंडल हरोली स्वास्थ्य केन्दुर का ভিলा श्रीपुरेनिहोनी श्री मक्श अग्निहोत्री ም an ー TM TME stS"
इस दौरान उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ग्राम पंचायत छेत्रां के 10 जरूरमंद परिवारों को 1 लाख रुपए की सहायता राशि के चेक वितरित किए। साथ ही उन्होंने कहा कि छेत्रां ग्राम पंचायत में जल्द ही सामुदायिक भवन बनाया जाएगा।
May be an image of 7 people, temple and text
इस दौरान एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणजीत राणा, अशोक ठाकुर, सतीश बिट्टू, विनोद कुमार बिट्टू, प्रमोद कुमार, सुभद्रा चौधरी, ऊना जिला के यूथ कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत राय, हरोली ब्लॉक यूथ कांग्रेस अध्यक्ष शुभम , गोंदपुर बुल्ला के पंचायत प्रधान दलबीर सिंह, बाथू पंचायत की प्रधान सुरेखा राणा, हरोली ग्राम पंचायत के प्रधान रमना कुमारी, छेंत्रा ग्राम पंचायत के प्रधान विकास राणा, संयुक्त निदेशक उद्योग अंशुल धीमान, चीफ इंजीनियर पी डब्लू डी विजय चौधरी, एसडीएम विशाल शर्मा, विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

यादविंद्र गोमा ने गदियाड़ा पंचायत में 10 लाख से निर्मित सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास सर्वोच्च प्राथमिकता – यादविंद्र गोमा एएम नाथ। पंचरुखी, 29 जनवरी :  आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल तथा कानून मंत्री यादविंद्र गोमा ने वीरवार को विकासखंड पंचरुखी की ग्राम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कानून अपना काम करेगा – मेरा कार्यकाल छोटा, पर ये मतलब नहीं कि हम वह नहीं करेंगे जो करना चाहिए – न्यायमूर्ति राजीव शकधर

एएम नाथ। शिमला  : न्यायमूर्ति राजीव शकधर ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राजभवन में न्यायमूर्ति राजीव शकधर को शपथ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला 2024 के लिए कलाकारों के चयन हेतु 12 और 13 जून को होंगे ऑडिशन… 11 जून दोपहर 12 बजे तक करना होगा ऑनलाइन आवेदन

शिमला 07 जून – अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला 2024 में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां देने हेतु कलाकारों के ऑडिशन 12 और 13 जून, 2024 को प्रातः 10 बजे से सायं 05 बजे तक गेयटी थिएटर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अब सभी को बनवाने पड़ेंगे अपार कार्ड, जाने इस कार्ड से जुडी सभी बातें..अपार आईडी कैसे बनवाएं ?

नई दिल्ली :- आज के डिजिटल युग में भारत सरकार शिक्षा के क्षेत्र में नए बदलाव तथा सुधार कर रही है। इन्हीं में से एक है  अपार आईडी , जिसे Automated Permanent Academic Account...
Translate »
error: Content is protected !!