जिला स्वास्थ्य अधिकारी एवं खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा मौसमी फलों के अलावा बिस्कुट, सॉस, केक आदि सहित कुल 15 सैंपल भरे गये

by

होशियारपुर 28 मई : दलजीत अजनोहा । कमिश्नर फ़ूड एवं ड्रग ऐडमिनिस्ट्रेशन पंजाब दिलराज सिंह आईएएस और सिविल सर्जन होशियारपुर डॉ. पवन कुमार शगोत्रा ​​के आदेशानुसार जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जतिंदर भाटिया के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री मुनीश सोढ़ी और उनकी टीम ने आज सुबह सब्जी मंडी टांडा और सब्जी मंडी दसूहा की चेकिंग की। इस दौरान सब्जी मंडी से केला, आम, पपीता, तरबूज़ आदि मौसमी फलों के नमूने एकत्र किए। सड़े गले नींबूयों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

इसके बाद हाजीपुर कस्बे के बाजार में कई दुकानों की जांच की गई। इनमें से सॉस, केक और बिस्कुट के सैंपल लिए गए। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जतिंदर भाटिया ने बताया कि भरे गए सैंपलों को जांच के लिए फूड लैब खरड़ भेजा जाएगा और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग लोगों को स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इसके बाद, खाद्य सुरक्षा टीम ने पीएम श्री सरकारी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय, हाजीपुर का दौरा किया। हाजीपुर बाजार के दुकानदारों को भी स्कूल में आमंत्रित किया गया था। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल संजीव कुमार व उनके स्टाफ की मौजूदगी में विद्यार्थियों व दुकानदारों को संबोधित करते हुए डीएचओ डा. भाटिया ने एनर्जी ड्रिंक्स के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी साझा की तथा बताया कि सरकार के आदेशानुसार शहरी क्षेत्रों के स्कूलों के 50 मीटर के दायरे में तथा ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों के 100 मीटर के दायरे में स्टिंग व अन्य इसी प्रकार के एनर्जी ड्रिंक्स की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है। यदि कोई दुकानदार इन आदेशों का उल्लंघन करते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने खाद्य विक्रेताओं से एफएसएसआई मानदंडों का पालन करने को कहा ताकि लोगों को स्वच्छ और स्वस्थ भोजन उपलब्ध कराया जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मोबाइल सोलर पंप से पाहलेवाल गांव के लोगों को मिलेगी राहत: डिप्टी स्पीकर रौड़ी 

गढ़शंकर,  31 जनवरी: क्षेत्र के  पाहलेवाल गाँव में छप्पड़ के पानी के भरने के कारण गंदा पानी गलियों-सड़कों में खड़ा रहता था। जिससे स्थानीय लोगों का जीना बहुत मुश्किल था। आज स्थानीय विधायक व...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती के लिए प्रतिबद्ध : उपमुख्यमंत्री

 रोहित जसवाल।  ऊना, 27 जनवरी. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता...
article-image
पंजाब

ओपन वर्ग में मुगोवाल ने मनोलिया को 2-1 से हरा कर ट्रॉफी पर ककया कब्जा..सैवन ए साइड फुटबाल टूर्नामेंट सम्पन्न

अंडर-14 में कहारपुर व खेड़ा की टीम बराबर रहने पर खेड़ा ने टूर्नामेंट ट्राफी अपने नाम की। माहिलपुर – संत बाबा हरी सिंह सपोर्टिंग क्लब के सरपरस्त संत बाबा साधू सिंह व क्लव के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पापा विधायक हैं, लाइसेंस की जरूरत नहीं : पुलिस ने रोका तो धौंस दिखाने लगा अमानतुल्लाह खान का बेटा; बुलेट जब्त

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने गश्त के दौरान बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर से तेज आवाज निकाल रहे दो युवकों को पकड़ा है। इनमें एक युवक आप विधायक अमानतुल्ला खान का बेटा है। बुलेट के...
Translate »
error: Content is protected !!